मौनी रॉय ने दी अफवाहों पर सफाई

WhatsApp Channel Join Now
मौनी रॉय ने दी अफवाहों पर सफाई


मौनी रॉय ने दी अफवाहों पर सफाई


अभिनेत्री मौनी रॉय ने अपनी यौन पहचान को लेकर सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहों पर पहली बार खुलकर प्रतिक्रिया दी है। हाल ही में एक यूट्यूब इंटरव्यू में उन्होंने उन दावों को पूरी तरह निराधार बताया, जिनमें उन्हें समलैंगिक कहा जा रहा था। मौनी ने कहा कि पति सूरज नांबियार से अलग होने के बाद उनके बारे में कई तरह की बातें कही गईं, लेकिन यह सबसे अजीब और हैरान करने वाली अफवाह थी।

गौरतलब है कि मौनी और सूरज ने चार साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद वर्ष 2022 में शादी की थी और 2026 में दोनों के अलग होने की खबर सामने आई।

इंटरव्यू के दौरान मौनी ने कहा कि निजी जीवन में आए कठिन दौर के समय उनके दोस्तों, खासकर महिला मित्रों ने उनका सबसे ज्यादा साथ दिया। उन्होंने बताया कि उनकी सहेलियां हर परिस्थिति में उनके साथ खड़ी रहीं और भावनात्मक रूप से उनका हौसला बढ़ाती रहीं। मौनी के अनुसार, जीवन में ऐसे लोगों का होना बेहद जरूरी है जो मुश्किल समय में आपका संबल बनें और सकारात्मक ऊर्जा दें।

निजी जीवन को लेकर चर्चाओं के बीच मौनी रॉय अपने पेशेवर जीवन में लगातार सक्रिय हैं। हाल ही में वह निर्देशक डेविड धवन की फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' में नजर आई थीं। इसके अलावा वह सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय रहती हैं। अभिनेत्री दिशा पाटनी के साथ उनकी दोस्ती भी इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / लोकेश चंद्र दुबे

Share this story