'मिर्जापुर द मूवी' का दबदबा कायम, 'हनुमान अंश' ने बढ़ाई चुनौती

WhatsApp Channel Join Now
'मिर्जापुर द मूवी' का दबदबा कायम, 'हनुमान अंश' ने बढ़ाई चुनौती


'मिर्जापुर द मूवी' का दबदबा कायम, 'हनुमान अंश' ने बढ़ाई चुनौती


बॉक्स ऑफिस पर 'मिर्जापुर द मूवी' और 'हनुमान अंश' के बीच जबरदस्त मुकाबला देखने को मिल रहा है। दोनों फिल्में लगातार दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में कामयाब हैं। दूसरी ओर, यश और कियारा आडवाणी की 'टॉक्सिक' अब बॉक्स ऑफिस पर अपनी आखिरी पारी खेलती नजर आ रही है, जबकि रवि तेजा की 'इरुमुडी' की कमाई भी धीमी पड़ गई है। मंगलवार के आंकड़ों पर नजर डालें तो 'मिर्जापुर द मूवी' ने सबसे ज्यादा कमाई की।

'टॉक्सिक' की कमाई अब लाखों में सिमट गई है। फिल्म ने मंगलवार को महज 69 लाख रुपये का कारोबार किया, जिसके बाद इसका कुल कलेक्शन 247.20 करोड़ रुपये हो गया है। वहीं, रवि तेजा की 'इरुमुडी' को रिलीज हुए 20 दिन हो चुके हैं। फिल्म ने मंगलवार को 2.25 करोड़ रुपये कमाए और इसका कुल कलेक्शन 170.95 करोड़ रुपये पहुंच गया है। धीमी रफ्तार के बावजूद फिल्म का बॉक्स ऑफिस सफर जारी है।

पंकज त्रिपाठी, अली फजल और दिव्येंदु स्टारर 'मिर्जापुर द मूवी' का जलवा अब भी बरकरार है। 4 सितंबर को रिलीज हुई इस फिल्म ने मंगलवार को 15.85 करोड़ रुपये की कमाई की, जिससे इसका कुल कलेक्शन 125.74 करोड़ रुपये हो गया है। 32 दिन पहले रिलीज हुई 'हनुमान अंश' ने मंगलवार को 11 करोड़ रुपये का कारोबार किया। फिल्म का कुल कलेक्शन 143.13 करोड़ रुपये पहुंच गया है। कमाई की यही रफ्तार बनी रही, तो फिल्म जल्द ही 150 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर सकती है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / लोकेश चंद्र दुबे

Share this story