मनीष पॉल पर टूटा दुखों का पहाड़, मां उर्मिल पॉल का निधन

WhatsApp Channel Join Now
मनीष पॉल पर टूटा दुखों का पहाड़, मां उर्मिल पॉल का निधन


मनीष पॉल पर टूटा दुखों का पहाड़, मां उर्मिल पॉल का निधन


मुंबई, 08 जुलाई (हि.स.)। अभिनेता, एंकर और होस्ट मनीष पॉल की मां उर्मिल पॉल का बुधवार को दिल्ली में निधन हो गया। वह 77 वर्ष की थीं। इस दुखद समाचार के बाद मनोरंजन जगत और प्रशंसकों ने सोशल मीडिया के माध्यम से मनीष पॉल और उनके परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की हैं।

उनके निधन की जानकारी मनीष पॉल की पीआर टीम ने आधिकारिक बयान जारी कर दी। बयान में दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए परिवार की निजता का सम्मान करने की अपील की गई है। मनीष पॉल अपनी मां के बेहद करीब थे और अक्सर सोशल मीडिया पर उनके साथ तस्वीरें व भावुक संदेश शेयर करते रहते थे। मदर्स डे 2025 पर उन्होंने अपनी मां को अपनी पहली गुरु बताते हुए लिखा था कि उन्होंने ही उन्हें बचपन से आत्मविश्वास दिया और हर प्रतियोगिता के लिए तैयार किया। कई साक्षात्कारों में भी मनीष अपनी सफलता और व्यक्तित्व का श्रेय अपनी मां को दे चुके हैं।

दिल्ली में रेडियो जॉकी के रूप में करियर की शुरुआत करने वाले मनीष पॉल आज मनोरंजन जगत के लोकप्रिय होस्ट और अभिनेता हैं। उन्होंने 'झलक दिखला जा', 'इंडियाज गॉट टैलेंट' और 'सा रे गा मा पा' जैसे चर्चित रियलिटी शो होस्ट किए हैं। अभिनय के क्षेत्र में उन्होंने 'मिकी वायरस' से बॉलीवुड में कदम रखा और 'जुगजुग जियो' जैसी फिल्मों में भी अपनी पहचान बनाई।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / लोकेश चंद्र दुबे

Share this story