'ओम: चैप्टर 1' से ममूटी का पावरफुल लुक रिवील

WhatsApp Channel Join Now
'ओम: चैप्टर 1' से ममूटी का पावरफुल लुक रिवील


'ओम: चैप्टर 1' से ममूटी का पावरफुल लुक रिवील


मलयालम सिनेमा के सुपरस्टार ममूटी ने अपनी आगामी फिल्म 'ओम: चैप्टर 1' से अपने किरदार की पहली झलक शेयर कर फैंस को सरप्राइज दिया है। राजकुमार पेरियासामी के निर्देशन में बनी इस फिल्म के टीजर में ममूटी को प्रमुखता से दिखाया गया है। फिल्म में सुपरस्टार धनुष मुख्य भूमिका में हैं। टीजर से संकेत मिलता है कि ममूटी का किरदार एक्शन, इमोशन और स्टाइल से भरपूर होने वाला है।

फिल्म में ममूटी 'कार्तिकेय' के किरदार में नजर आएंगे, जो 'सिया' नाम से जुड़े एक अंतरराष्ट्रीय तस्कर के रूप में सामने आता है। उनका किरदार ग्रे शेड लिए हुए है और टीजर में उनकी दमदार स्क्रीन प्रेजेंस देखने को मिलती है। हालांकि, फिल्म की कहानी से जुड़ी ज्यादातर जानकारियां फिलहाल गुप्त रखी गई हैं। 'ओम: चैप्टर 1' के जरिए ममूटी करीब सात साल बाद तमिल सिनेमा में वापसी कर रहे हैं। उनकी पिछली तमिल फिल्म 'पेरंबु' 2019 में रिलीज हुई थी।

धनुष अपनी प्रोडक्शन कंपनी वंडरबार स्टूडियोज और आरटेक स्टूडियोज के साथ मिलकर फिल्म का निर्माण कर रहे हैं। संगीत साई अभ्यंकर ने दिया है। फिल्म में धनुष के साथ साई पल्लवी मुख्य भूमिका में हैं, जबकि श्रीलीला भी अहम किरदार निभा रही हैं। नसीरुद्दीन शाह फिल्म का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं और इसके जरिए वह तमिल सिनेमा में डेब्यू करेंगे। 'ओम: चैप्टर 1' दुनियाभर के सिनेमाघरों में 16 अक्टूबर, 2026 को रिलीज होगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / लोकेश चंद्र दुबे

Share this story