'टॉक्सिक' के दृश्यों को लेकर कियारा आडवाणी ने दी सफाई

WhatsApp Channel Join Now
'टॉक्सिक' के दृश्यों को लेकर कियारा आडवाणी ने दी सफाई


'टॉक्सिक' के दृश्यों को लेकर कियारा आडवाणी ने दी सफाई


मुंबई, 12 नवंबर (हि.स.)। अभिनेत्री कियारा आडवाणी ने फिल्म 'टॉक्सिक' में यश के साथ अपने इंटीमेट सीन को लेकर हुई आलोचनाओं पर पहली बार खुलकर बात की है। 'कॉफी विद करण' के नौवें सीजन में पति सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ पहुंचीं कियारा ने बताया कि सोशल मीडिया पर हुई ट्रोलिंग का उन पर कोई खास असर नहीं पड़ा। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि इस पूरे मामले को लेकर सिद्धार्थ कभी परेशान नहीं हुए और न ही उन्होंने इस बारे में उनसे कोई सवाल किया।

करण जौहर से बातचीत के दौरान कियारा ने कहा कि सिद्धार्थ को इस बात से कोई परेशानी नहीं थी। उन्होंने न तो कभी इस मुद्दे को उठाया और न ही दोनों के बीच इस विषय पर कोई चर्चा हुई। कियारा के मुताबिक, सिद्धार्थ ने इस मामले को लेकर कभी चिंता जाहिर नहीं की। अभिनेत्री ने यह भी कहा कि फिल्म इंडस्ट्री में महिलाओं को इस तरह की आलोचनाओं का सामना लंबे समय से करना पड़ रहा है। उन्होंने ऐश्वर्या राय बच्चन सहित कई अभिनेत्रियों का जिक्र करते हुए कहा कि ऐसी परिस्थितियां दशकों से बनी हुई हैं।

कियारा ने बताया कि उन्हें सोशल मीडिया पर हो रही आलोचनाओं को लेकर सफाई देने की जरूरत महसूस नहीं हुई। उनके मुताबिक, इंटरनेट पर कई लोग पहले ही इस तरह के दोहरे रवैये के खिलाफ आवाज उठा रहे थे। बता दें कि यश अभिनीत फिल्म 'टॉक्सिक' 26 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 248.37 करोड़ रुपये का कारोबार किया था।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / लोकेश चंद्र दुबे

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

775652 Articles

Share this story