करीना कपूर ने बॉलीवुड के रवैये पर उठाए सवाल

WhatsApp Channel Join Now
करीना कपूर ने बॉलीवुड के रवैये पर उठाए सवाल


करीना कपूर ने बॉलीवुड के रवैये पर उठाए सवाल


करीना कपूर इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'दायरा' को लेकर चर्चा में हैं। मेघना गुलजार के निर्देशन में बनी इस फिल्म में वह पृथ्वीराज सुकुमारन के साथ नजर आएंगी। फिल्म 18 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इसी बीच करीना ने बॉलीवुड में चल रही 'भेड़चाल' वाली सोच पर अपनी राय रखी है। अभिनेत्री ने रणबीर कपूर की फिल्म 'एनिमल' की सफलता का उदाहरण देते हुए कहा कि आज के दर्शक पहले से कहीं ज्यादा समझदार हो चुके हैं और उन्हें अच्छी-बुरी फिल्म की पहचान है।

दिए इंटरव्यू में करीना ने कहा कि दर्शक अब सिर्फ किसी बड़े सितारे या फिल्म की शैली देखकर सिनेमाघरों का रुख नहीं करते। उनके मुताबिक, दर्शक वही फिल्म देखना चाहते हैं जो उन्हें अच्छी लगे। करीना ने कहा कि अब सिर्फ युवा प्रेम कहानी या किसी एक खास तरह की फिल्मों का दौर नहीं रहा। उन्होंने 'एनिमल' का उदाहरण देते हुए कहा कि अगर एक फिल्म में हिंसा चल गई तो यह सोच लेना कि अब हर फिल्म में हिंसा दिखाकर सफलता हासिल की जा सकती है, सही नहीं है।

करीना ने आगे कहा कि फिल्म उद्योग अक्सर भीड़ मानसिकता का शिकार हो जाता है। उनके मुताबिक, निर्माता अब यह सोचकर फिल्म नहीं बना सकते कि सिर्फ हास्य फिल्म है तो दर्शक उसे जरूर पसंद करेंगे। हर फिल्म के लिए 200 या 500 करोड़ रुपये कमाना संभव नहीं है। अभिनेत्री का मानना है कि यह सोच धीरे-धीरे बदल रही है और दर्शक भी इसमें फिल्मकारों की मदद कर रहे हैं। बता दें कि रणबीर कपूर अभिनीत 'एनिमल' वर्ष 2023 में रिलीज हुई थी और इसका निर्देशन संदीप रेड्डी वांगा ने किया था।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / लोकेश चंद्र दुबे

Share this story