सिर्फ लोकप्रियता नहीं, दमदार किरदारों से पहचान बनाना चाहती हैं बरखा सिंह

WhatsApp Channel Join Now
सिर्फ लोकप्रियता नहीं, दमदार किरदारों से पहचान बनाना चाहती हैं बरखा सिंह


सिर्फ लोकप्रियता नहीं, दमदार किरदारों से पहचान बनाना चाहती हैं बरखा सिंह


अभिनेत्री बरखा सिंह का कहना है कि अब उनकी प्राथमिकता ऐसे किरदार निभाने की है, जो सिर्फ कहानी का हिस्सा न बनें, बल्कि दर्शकों के दिलों पर भी गहरी छाप छोड़ें। हल्के-फुल्के रोमांटिक और कमिंग-ऑफ-एज किरदारों से अपने करियर की शुरुआत करने वाली बरखा ने पिछले कुछ वर्षों में 'क्रिमिनल जस्टिस' और अब 'टैक्स डिपार्टमेंट स्टोरी' जैसे प्रोजेक्ट्स के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई है। इस नई सीरीज में वह पहली बार भारतीय राजस्व सेवा (आईआरएस) अधिकारी की भूमिका में नजर आएंगी।

बरखा ने कहा कि 'टैक्स डिपार्टमेंट स्टोरी' में आईआरएस अधिकारी का किरदार निभाना उनके लिए बेहद खास अनुभव रहा। उन्होंने कहा, मैं हमेशा ऐसे किरदार चुनना चाहती हूं, जो कहानी को आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभाएं। मुझे ऐसे मजबूत किरदार पसंद हैं, जिनकी अपनी आवाज हो, जो आज के दौर की जटिलताओं को दिखाएं और दर्शकों को सोचने पर मजबूर करें।

अपने पसंदीदा फिल्मकारों का जिक्र करते हुए बरखा ने कहा कि वह किरण राव, प्रोसित रॉय और अविनाश अरुण के साथ काम करना चाहती हैं। उनके अनुसार, इन तीनों की कहानी कहने की शैली बेहद अलग और प्रेरणादायक है। बरखा का मानना है कि भविष्य में भी वह ऐसे ही चुनौतीपूर्ण और प्रभावशाली किरदारों का चयन करती रहेंगी, जो उनकी अभिनय क्षमता को नई ऊंचाइयों तक ले जाएं और दर्शकों के बीच लंबे समय तक याद रखे जाएं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / लोकेश चंद्र दुबे

Share this story