हुमा कुरैशी की 'बेबी डू डाई डू' का टीजर रिलीज

WhatsApp Channel Join Now
हुमा कुरैशी की 'बेबी डू डाई डू' का टीजर रिलीज


अभिनेत्री हुमा कुरैशी अपनी नई फिल्म 'बेबी डू डाई डू' के साथ दर्शकों के सामने एक बिल्कुल अलग अंदाज में लौट रही हैं। यह क्राइम थ्रिलर 3 जुलाई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। हाल ही में जारी फिल्म के टीजर में हुमा को एक गूंगी-बहरी महिला के रूप में दिखाया गया है, जिसका अतीत रहस्यों और दर्द से भरा हुआ है। टीजर में उनका किरदार भारत की पहली देशी हिटवुमन के रूप में सामने आता है, जो अपनी लाल छतरी के जरिए दुश्मनों का सफाया करती नजर आती है।

करीब 90 सेकंड के टीजर की शुरुआत एक लड़की की मौत की कहानी से होती है, जिसके बाद कहानी हुमा के रहस्यमयी किरदार पर केंद्रित हो जाती है। बाहरी रूप से मासूम दिखने वाली यह महिला भीतर से बेहद खतरनाक है। टीजर में उन्हें मुंबई की लोकल ट्रेनों में सफर करते हुए और छेड़छाड़ करने वालों का सामना करते हुए दिखाया गया है। कहानी इस ओर संकेत करती है कि किसी दर्दनाक घटना के बाद वह हिटवुमन बनने का रास्ता चुनती है और अपनी जिंदगी की दिशा बदल देती है।

यह फिल्म हुमा कुरैशी के करियर में एक महत्वपूर्ण पड़ाव मानी जा रही है, क्योंकि इसके जरिए वह निर्माता के रूप में भी अपनी नई पारी शुरू कर रही हैं। फिल्म का निर्माण उन्होंने अपने भाई साकिब सलीम के साथ मिलकर किया है। फिल्म में सीमा पाहवा, चंकी पांडे, सिकंदर खेर और विद्या मालवड़े भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / लोकेश चंद्र दुबे

Share this story