अंतरराष्ट्रीय मंच पर ऋतिक रोशन का जलवा

WhatsApp Channel Join Now
अंतरराष्ट्रीय मंच पर ऋतिक रोशन का जलवा


अंतरराष्ट्रीय मंच पर ऋतिक रोशन का जलवा


मुंबई, 08 नवंबर (हि.स.)। बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारतीय सिनेमा का प्रतिनिधित्व करते हुए एक खास उपलब्धि हासिल की है। वह पहली बार लॉस एंजिलिस काउंटी म्यूजियम ऑफ आर्ट (एलएसीएमए) के प्रतिष्ठित आर्ट+फिल्म गाला में शामिल हुए।

7 नवंबर को आयोजित हुए इस समारोह में आमंत्रित होने वाले वह पहले भारतीय अभिनेता बने। इस मौके पर ऋतिक ब्लैक सूट, सफेद शर्ट और बो टाई में बेहद आकर्षक अंदाज में नजर आए। उनके क्लासिक लुक ने समारोह में मौजूद लोगों का ध्यान खींचा।

समारोह में ऋतिक ने हॉलीवुड और अंतरराष्ट्रीय मनोरंजन जगत की कई चर्चित हस्तियों के साथ शिरकत की। इनमें काइली जेनर, किम कार्दशियन, निकोल किडमैन, आन्या टेलर-जॉय, एंड्रयू गारफील्ड और मिशेल योह जैसे नाम शामिल रहे। कार्यक्रम की सह-अध्यक्षता लगातार 15वें वर्ष ऑस्कर विजेता अभिनेता लियोनार्डो डिकैप्रियो और एलएसीएमए की ट्रस्टी ईवा चाउ ने की। इस दौरान कला, सिनेमा और फैशन जगत की हस्तियों ने अपनी मौजूदगी से समारोह को खास बनाया।

गौरतलब है कि एलएसीएमए आर्ट+फिल्म गाला अमेरिका के लॉस एंजिलिस में आयोजित होने वाला वार्षिक कार्यक्रम है। इसकी शुरुआत वर्ष 2011 में हुई थी। यह फिल्म पुरस्कार समारोह नहीं, बल्कि कला और सिनेमा के योगदान को सम्मान देने तथा इनके बीच सहयोग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित किया जाता है। हर साल इसमें दुनिया भर से फिल्म, कला, संगीत और फैशन जगत की प्रमुख हस्तियां शामिल होती हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / लोकेश चंद्र दुबे

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

774236 Articles

Share this story