फिल्मकार आशिम खेत्रपाल को आध्यात्मिक सेवा के लिए मिला प्रतिष्ठित सम्मान

WhatsApp Channel Join Now
फिल्मकार आशिम खेत्रपाल को आध्यात्मिक सेवा के लिए मिला प्रतिष्ठित सम्मान


फिल्मकार आशिम खेत्रपाल को आध्यात्मिक सेवा के लिए मिला प्रतिष्ठित सम्मान


फिल्मकार आशिम खेत्रपाल को आध्यात्मिक और सामाजिक क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए 'मिड डे स्पिरिचुअल लीडर ऑफ द ईयर 2026' सम्मान से सम्मानित किया गया है। मुंबई में आयोजित समारोह में अमृता फडणवीस और कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय से जुड़े मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा ने उन्हें यह सम्मान प्रदान किया। इस मौके पर अभिनेता सुनील शेट्टी, संजय कपूर, रजत बेदी, अभिमन्यु सिंह सहित फिल्म और सामाजिक क्षेत्र की कई हस्तियां मौजूद रहीं।

पिछले दो दशकों से आशिम खेत्रपाल शिरडी साईं बाबा की शिक्षाओं और मानवता के संदेश को फिल्मों और धारावाहिकों के माध्यम से लोगों तक पहुंचा रहे हैं। उनकी चर्चित फिल्म 'शिरडी साईं बाबा' और साईं भक्तों की सच्ची कहानियों पर आधारित कार्यक्रमों ने लाखों लोगों को प्रभावित किया है। इसके साथ ही उन्होंने आध्यात्मिकता को समाज सेवा से जोड़ते हुए दिव्यांगों के सम्मान, परा क्रिकेट खिलाड़ियों के संघर्ष और ट्रांसजेंडर समुदाय के अधिकारों जैसे विषयों पर भी लगातार काम किया है। उनकी आगामी फिल्में 'चल जीत ले ये जहां' और 'चिल्ड्रन ऑफ गॉड' भी सामाजिक सरोकारों पर आधारित हैं।

सम्मान मिलने पर आशिम खेत्रपाल ने कहा कि यह उपलब्धि केवल उनकी नहीं बल्कि उन सभी लोगों की है जो मानवता और सेवा के मार्ग पर कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनके लिए आध्यात्मिकता का सबसे बड़ा रूप मानव सेवा है और भविष्य में भी वे फिल्मों एवं सामाजिक अभियानों के माध्यम से सकारात्मक बदलाव लाने वाले विषयों को सामने लाते रहेंगे। कोविड-19 के दौरान राहत कार्य, गौशालाओं की सेवा और 'बैटन ऑफ पीस एंड यूनिटी' जैसे अभियानों के जरिए भी आशिम खेत्रपाल ने देश और विदेश में शांति, एकता और मानवता का संदेश फैलाने का प्रयास किया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / लोकेश चंद्र दुबे

Share this story