'वेलकम टू द जंगल' के टीजर में दिखी स्टार्स की पूरी फौज

WhatsApp Channel Join Now
'वेलकम टू द जंगल' के टीजर में दिखी स्टार्स की पूरी फौज


अक्षय कुमार की बहुप्रतीक्षित कॉमेडी फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' का टीजर आखिरकार 15 मई को रिलीज कर दिया गया। 'वेलकम' फ्रेंचाइजी की यह तीसरी कड़ी है, जिसका दर्शकों को लंबे समय से इंतजार था। अहमद खान के निर्देशन और फिरोज नाडियाडवाला के निर्माण में बनी यह फिल्म एक बार फिर कॉमेडी, अफरा-तफरी और मनोरंजन का तगड़ा डोज लेकर आ रही है। टीजर रिलीज के साथ ही फिल्म की रिलीज डेट से भी पर्दा उठा दिया गया है।

अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया पर टीजर शेयर करते हुए लिखा, पागलपन का स्वागत है, हंसी का स्वागत है, अफरा-तफरी का स्वागत है… वेलकम यूनिवर्स के सबसे रोमांचक अध्याय का स्वागत है। टीजर में अक्षय कुमार, अरशद वारसी और सुनील शेट्टी की मजेदार नोकझोंक देखने को मिलती है। इसके अलावा फिल्म के अन्य कलाकारों के अजीबोगरीब कारनामे और हास्यास्पद स्थितियां दर्शकों को खूब गुदगुदाने वाली हैं। टीजर पूरी तरह मनोरंजन और कॉमिक अराजकता से भरपूर नजर आ रहा है।

फिल्म में जैकलीन फर्नांडिस, दिशा पाटनी, तुषार कपूर समेत कई बड़े सितारे अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे। निर्माताओं ने बताया है कि फिल्म 26 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी, जबकि इसका टाइटल ट्रैक 18 मई को जारी किया जाएगा। टीजर देखने के बाद फैंस के बीच फिल्म को लेकर उत्साह और भी बढ़ गया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / लोकेश चंद्र दुबे

Share this story