फिल्म 'स्पिरिट' अगले साल 5 मार्च को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी
फिल्म 'स्पिरिट' की रिलीज को लेकर चल रही खबरों के बीच मेकर्स ने साफ कर दिया है कि फिल्म तय तारीख 5 मार्च 2027 को ही दुनियाभर के सिनेमाघरों में आएगी। फिल्म का काम प्लान के अनुसार चल रहा है और किसी तरह की देरी नहीं है।
इस फिल्म में सुपरस्टार प्रभास लीड रोल में हैं। निर्माता भूषण कुमार और निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा फिर से साथ काम कर रहे हैं, जिन्होंने पहले एनिमल जैसी हिट फिल्म दी थी। फिल्म में तृप्ति डिमरी, विवेक ओबेरॉय और ऐश्वर्या देसाई भी नजर आएंगे।
'स्पिरिट' एक बड़ी पैन-वर्ल्ड फिल्म है, जो 8 भाषाओं में रिलीज होगी। टी-सीरीज के बैनर तले बन रही इस फिल्म को टी-सीरीज फिल्म्स और भद्रकाली पिक्चर्स प्रोड्यूस कर रहे हैं। फिल्म को संदीप रेड्डी वांगा ने लिखा और डायरेक्ट किया है, जबकि प्रोडक्शन की जिम्मेदारी भूषण कुमार, प्रणय रेड्डी वांगा, कृष्ण कुमार और प्रभाकर रेड्डी वांगा ने संभाली है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / लोकेश चंद्र दुबे

