'गोलमाल 5' में लौटेगा आइकॉनिक सीन

WhatsApp Channel Join Now
'गोलमाल 5' में लौटेगा आइकॉनिक सीन


रोहित शेट्टी ने आधिकारिक तौर पर 'गोलमाल 5' पर काम शुरू कर दिया है। 'गोलमाल' फ्रेंचाइजी की ऐतिहासिक सफलता के बाद दर्शक इसकी पांचवीं कड़ी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म से जुड़े छोटे-बड़े अपडेट लगातार सोशल मीडिया पर सामने आ रहे हैं। अब खुद रोहित शेट्टी ने एक खास वीडियो शेयर कर फैंस की उत्सुकता और बढ़ा दी है।

रोहित ने इंस्टाग्राम पर जो वीडियो पोस्ट किया है, उसमें उन्होंने साल 2006 में रिलीज हुई 'गोलमाल: फन अनलिमिटेड' के चर्चित कार रेसिंग सीन को रीक्रिएट किया है। इस आइकॉनिक दृश्य में मूल फिल्म में अरशद वारसी और शरमन जोशी नजर आए थे। वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर फैंस पुरानी यादों में खो गए और कमेंट्स के जरिए अपनी उत्सुकता जाहिर करने लगे।

वीडियो के साथ रोहित शेट्टी ने लिखा, पुरानी यादों में खो गया! जब आपने पहली गोलमाल देखी थी तब आपकी उम्र कितनी थी? हम वादा करते हैं कि आप उन खुशनुमा दिनों को बहुत जल्द फिर से जी सकेंगे... शूटिंग जारी है।

माना जा रहा है कि 'गोलमाल 5' अगले साल 2027 में सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / लोकेश चंद्र दुबे

Share this story