फिल्म 'पेड्डी' का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 300 करोड़ के पार

WhatsApp Channel Join Now
फिल्म 'पेड्डी' का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 300 करोड़ के पार


फिल्म 'पेड्डी' का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 300 करोड़ के पार


सुपरस्टार राम चरण की स्पोर्ट्स एक्शन-ड्रामा फिल्म 'पेड्डी' बॉक्स ऑफिस पर लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है। फिल्म ने दूसरे सप्ताह में भी अपनी मजबूत पकड़ बनाए रखी है और अब वैश्विक स्तर पर 300 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। वहीं, वरुण धवन की रोमांटिक-कॉमेडी 'है जवानी तो इश्क होना है' ने भी दूसरे वीकेंड में मामूली बढ़त दर्ज की है।

सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, 'पेड्डी' ने रिलीज के 11वें दिन यानी रविवार को 9.20 करोड़ रुपये का कारोबार किया। इससे एक दिन पहले फिल्म ने 8.10 करोड़ रुपये कमाए थे। फिल्म का घरेलू नेट कलेक्शन अब 216 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है, जबकि दुनियाभर में इसका ग्रॉस कलेक्शन 307.98 करोड़ रुपये हो चुका है। फिल्म में राम चरण के साथ जाह्नवी कपूर, दिव्येंदु, बोमन ईरानी और शिव राजकुमार अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं।

दूसरी ओर, डेविड धवन निर्देशित 'है जवानी तो इश्क होना है' ने दूसरे रविवार को 2.75 करोड़ रुपये की कमाई की। फिल्म ने नौवें दिन 2.25 करोड़ और आठवें दिन 1.85 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। इस तरह फिल्म की कमाई में हल्की बढ़त देखने को मिली है। वरुण धवन, मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े अभिनीत इस फिल्म का 10 दिनों का कुल घरेलू कलेक्शन 43.70 करोड़ रुपये हो गया है, जबकि विश्वभर में इसकी कमाई 65.51 करोड़ रुपये तक पहुंच चुकी है। फिल्म में मनीष पॉल और मौनी रॉय भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / लोकेश चंद्र दुबे

Share this story