इमरान हाशमी ने आरडी बर्मन की बायोपिक को लेकर तोड़ी चुप्पी

WhatsApp Channel Join Now
इमरान हाशमी ने आरडी बर्मन की बायोपिक को लेकर तोड़ी चुप्पी


अभिनेता इमरान हाशमी इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'आवारापन 2' को लेकर चर्चा में हैं। इसी बीच उनके आर.डी. बर्मन की बायोपिक में शामिल होने की खबरें सामने आई थीं। रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि फरहान अख्तर अभिनीत इस फिल्म में इमरान दिग्गज अभिनेता महमूद का किरदार निभाएंगे। सोशल मीडिया पर खबर तेजी से फैलने के बाद अब इमरान हाशमी ने खुद सामने आकर इन अटकलों को खारिज कर दिया है।

इमरान ने अपने एक्स अकाउंट पर पोस्ट करते हुए स्पष्ट किया कि वह इस बायोपिक का हिस्सा नहीं हैं। उन्होंने लिखा, स्पष्ट कर दूं कि बायोपिक में मेरे द्वारा महमूद साहब की भूमिका निभाने की खबरें झूठी हैं। मुझे इस फिल्म के लिए संपर्क नहीं किया गया है और न ही मैं ये फिल्म कर रहा हूं। अभिनेता के इस बयान के बाद उनके बायोपिक में काम करने को लेकर चल रही चर्चाओं पर विराम लग गया है।

वहीं, आर.डी. बर्मन की जिंदगी पर बन रही इस फिल्म को लेकर अक्षय कुमार का नाम भी चर्चा में है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अक्षय फिल्म में अपने ससुर और दिग्गज अभिनेता राजेश खन्ना का कैमियो किरदार निभा सकते हैं। हालांकि, इस बारे में अक्षय कुमार की ओर से अब तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। फरहान अख्तर इस बायोपिक में आर.डी. बर्मन की भूमिका निभा रहे हैं, जबकि फिल्म का निर्देशन नीरज पांडे कर रहे हैं।

---------

हिन्दुस्थान समाचार / लोकेश चंद्र दुबे

Share this story