'नागिन 7' की गलती पर बोलीं एकता कपूर

WhatsApp Channel Join Now
'नागिन 7' की गलती पर बोलीं एकता कपूर


टीवी का चर्चित शो नागिन 7 इन दिनों एक बड़ी तकनीकी गलती के कारण विवादों में घिर गया है। हाल ही में जियो हॉटस्टार पर प्रसारित एपिसोड में एडिटिंग की गंभीर चूक सामने आई, जहां एक सीन में ब्लू स्क्रीन हटाना ही भूल गए। इस गलती को दर्शकों ने तुरंत पकड़ लिया और सोशल मीडिया पर शो की जमकर आलोचना शुरू हो गई। देखते ही देखते शो और इसके मेकर्स ट्रोल्स के निशाने पर आ गए।

दर्शकों ने मेकर्स पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि इस सीजन की गुणवत्ता पहले से ही कमजोर रही है और अब ऐसी गलतियों ने इसे और खराब कर दिया है। कई यूजर्स ने तंज कसते हुए लिखा कि जल्दबाजी में शो को खत्म करने के चक्कर में इसे ठीक से एडिट तक नहीं किया गया। सोशल मीडिया पर इस चूक को लेकर मीम्स की बाढ़ आ गई, जिसने मामले को और तूल दे दिया।

इस पूरे विवाद पर शो की निर्माता एकता कपूर ने भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वायरल मीम शेयर करते हुए हल्के-फुल्के अंदाज में जवाब दिया और कैप्शन में लिखा, जाहिर सी बात है। इससे पहले अभिनेता रिब्बू मेहरा ने भी सफाई देते हुए कहा कि यह एक ह्यूमन एरर है और ऐसी छोटी गलतियां कभी-कभी हो जाती हैं, जिन्हें समझदारी से नजरअंदाज कर आगे बढ़ना चाहिए।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / लोकेश चंद्र दुबे

Share this story