फिल्म 'राका' की रिलीज से पहले लीक हुआ दीपिका का रोल, गर्भवती महिला की भूमिका निभाएंगी

WhatsApp Channel Join Now
फिल्म 'राका' की रिलीज से पहले लीक हुआ दीपिका का रोल, गर्भवती महिला की भूमिका निभाएंगी


निर्देशक एटली की बहुचर्चित फिल्म 'राका' को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। अल्लू अर्जुन अभिनीत इस मेगा बजट फिल्म के प्रमुख किरदारों से जुड़ी कुछ जानकारियां कथित तौर पर लीक हो गई हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म में दीपिका पादुकोण एक गर्भवती महिला की भूमिका निभाएंगी, जिसका अपने अस्तित्व और सुरक्षा के लिए संघर्ष कहानी का अहम हिस्सा होगा। बताया जा रहा है कि दीपिका ने गर्भावस्था के दौरान भी फिल्म की शूटिंग की है।

रश्मिका मंदाना फिल्म में एक गाइड और रक्षक की भूमिका में नजर आएंगी, जो दीपिका के किरदार को एक रहस्यमयी और वैदिक प्रेरित खतरनाक दुनिया में सुरक्षित रखने का प्रयास करती है। इसके अलावा जान्हवी कपूर एक आदिवासी रानी के किरदार में दिखाई देंगी, जिसकी भूमिका कहानी की दिशा तय करने में महत्वपूर्ण मानी जा रही है। हालांकि, निर्माताओं की ओर से इन किरदारों को लेकर अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

भारतीय सिनेमा की सबसे महत्वाकांक्षी फिल्मों में शामिल मानी जा रही 'राका' को भव्य स्तर पर तैयार किया जा रहा है। फिल्म में अल्लू अर्जुन मुख्य भूमिका में हैं और इसे दिसंबर 2027 में रिलीज करने की योजना है। हालांकि, रिलीज की सटीक तारीख का ऐलान अभी बाकी है। फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच पहले से ही जबरदस्त उत्साह बना हुआ है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / लोकेश चंद्र दुबे

Share this story