प्रेग्नेंसी पर दीपिका पादुकोण का मजेदार पोस्ट वायरल

WhatsApp Channel Join Now
प्रेग्नेंसी पर दीपिका पादुकोण का मजेदार पोस्ट वायरल


प्रेग्नेंसी पर दीपिका पादुकोण का मजेदार पोस्ट वायरल


अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी के दौरान सोशल मीडिया पर एक मजेदार वीडियो शेयर कर फैंस का ध्यान खींचा है। इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस वीडियो में एक गर्भवती महिला को अनोखे अंदाज में बाथरूम की ओर जाते हुए दिखाया गया है।

दीपिका ने वीडियो के साथ केवल एक उल्टा मुस्कुराता हुआ इमोजी शेयर किया, लेकिन उनका यह हल्का-फुल्का अंदाज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। कई महिलाओं ने इस वीडियो से खुद को जोड़ते हुए इसे प्रेग्नेंसी के अनुभव से मेल खाता बताया।

दीपिका और रणवीर सिंह ने अप्रैल में अपने दूसरे बच्चे के आने की खुशखबरी प्रशंसकों के साथ शेयर की थी। इस घोषणा के लिए दोनों ने सोशल मीडिया पर एक भावुक तस्वीर पोस्ट की थी, जिसमें उनकी बड़ी बेटी 'दुआ' प्रेग्नेंसी टेस्ट किट पकड़े नजर आई थी। इस पोस्ट को फैंस ने खूब पसंद किया और दंपति को शुभकामनाएं दी थीं।

दीपिका के ताजा पोस्ट पर भी प्रशंसकों ने जमकर प्यार लुटाया है। कमेंट सेक्शन में बधाइयों और दिल वाले इमोजी की भरमार देखने को मिली। फैंस अब दीपिका और रणवीर के परिवार में नए मेहमान के आगमन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / लोकेश चंद्र दुबे

Share this story