इंटेंस रोमांस के साथ 'चांद मेरा दिल' का टीजर रिलीज

WhatsApp Channel Join Now
इंटेंस रोमांस के साथ 'चांद मेरा दिल' का टीजर रिलीज


अनन्या पांडे और लक्ष्य लालवानी की आगामी फिल्म 'चांद मेरा दिल' का टीजर जारी कर दिया गया है। धर्मा प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी इस फिल्म का निर्देशन विवेक सोनी ने किया है। रिलीज से पहले ही यह फिल्म अपनी कहानी और स्टारकास्ट को लेकर चर्चा में बनी हुई है।

टीजर की शुरुआत अनन्या और लक्ष्य के रोमांटिक रिश्ते से होती है, जिसमें दोनों के बीच गहरा प्यार दिखाया गया है। बैकग्राउंड में प्यार में थोड़ा पागल तो होना ही पड़ता है जैसी लाइन कहानी की भावनात्मक टोन को सेट करती है। हालांकि, जल्द ही कहानी में एक मोड़ आता है और दोनों के रिश्ते में दूरियां और तड़प देखने को मिलती है, जो फिल्म को एक इंटेंस लव स्टोरी का रूप देता है।

करण जौहर एक बार फिर प्यार, दर्द और जुनून से भरी कहानी के जरिए दर्शकों को आकर्षित करने की कोशिश कर रहे हैं। यह फिल्म म्यूजिकल-रोमांटिक जॉनर में एक भावनात्मक सफर पेश करेगी। 'चांद मेरा दिल' 22 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / लोकेश चंद्र दुबे

Share this story