कान्स फिल्म फेस्टिवल में जैक्लीन फर्नांडिज ने ग्लैमरस अंदाज से सबका ध्यान खींचा

WhatsApp Channel Join Now
कान्स फिल्म फेस्टिवल में जैक्लीन फर्नांडिज ने ग्लैमरस अंदाज से सबका ध्यान खींचा


अभिनेत्री जैक्लीन फर्नांडिज ने एक बार फिर 'कान्स फिल्म फेस्टिवल' में अपने ग्लैमरस अंदाज से सबका ध्यान खींच लिया। जैक्लीन ने इस प्रतिष्ठित समारोह में तीसरी बार शिरकत की और मशहूर डिजाइनर राहुल मिश्रा के शानदार गाउन में रेड कार्पेट पर नजर आईं। उनका यह स्टाइलिश और एलिगेंट लुक सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।

जैक्लीन का गाउन बेहद खास और आकर्षक था। इसमें खूबसूरत टेक्सचर और बहती हुई डिजाइन का शानदार संतुलन देखने को मिला। गाउन पर बनी लहरदार सजावट उनके हर कदम के साथ चमकती नजर आई, जिसने पूरे लुक को और ज्यादा ग्लैमरस बना दिया। डीप नेकलाइन ने उनके अंदाज में बोल्डनेस का तड़का लगाया। वहीं, अभिनेत्री ने अपने बालों को सॉफ्ट वेव्स में स्टाइल किया और बेहद कम एक्सेसरीज के साथ लुक को मॉडर्न और क्लासी बनाए रखा।

जैक्लीन का यह कान्स अपीयरेंस एक बार फिर साबित करता है कि वह ग्लोबल फैशन मंच पर अपनी अलग पहचान बना चुकी हैं। फैंस और फैशन प्रेमी उनके इस लुक की जमकर तारीफ कर रहे हैं। राहुल मिश्रा के डिजाइन और जैक्लीन की स्टाइलिंग का यह मेल कान्स 2026 के सबसे चर्चित फैशन मोमेंट्स में शामिल हो गया है।---------------

हिन्दुस्थान समाचार / लोकेश चंद्र दुबे

Share this story