मशहूर फिल्म निर्माता- निर्देशक संजय गुप्ता का निधन

WhatsApp Channel Join Now
मशहूर फिल्म निर्माता- निर्देशक संजय गुप्ता का निधन


मशहूर फिल्म निर्माता- निर्देशक संजय गुप्ता का निधन


मुंबई, 31 अक्टूबर (हि.स.)। बॉलीवुड से एक दुखद खबर सामने आई है। मशहूर फिल्म निर्देशक संजय गुप्ता का निधन हो गया है। उनके निधन की जानकारी फिल्ममेकर अशोक पंडित ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म फेसबुक पर शेयर की। उन्होंने बताया कि संजय गुप्ता को घर पर सिर में चोट लगी थी, जिसके बाद उनका निधन हो गया। इस खबर से फिल्म जगत में शोक की लहर है। अशोक पंडित ने उन्हें अपना पुराना दोस्त और बेहतरीन निर्देशक बताते हुए उनके जाने पर दुख जताया।

अशोक पंडित ने संजय गुप्ता के साथ अपने पुराने संबंधों को याद करते हुए कहा कि फिल्म इंडस्ट्री ने एक प्रतिभाशाली निर्देशक खो दिया है। संजय गुप्ता अपने एक्शन और क्राइम आधारित फिल्मों के लिए खास पहचान रखते थे। उन्होंने 1994 में फिल्म 'आतिश : फील द फायर' से निर्देशन की शुरुआत की थी। इसके बाद 'कांटे', 'मुसाफिर' और 'शूटआउट एट वडाला' जैसी फिल्मों के जरिए उन्होंने दर्शकों के बीच अपनी अलग जगह बनाई।

संजय गुप्ता ने ऋतिक रोशन अभिनीत फिल्म 'काबिल' और जॉन अब्राहम की 'मुंबई सागा' का भी निर्देशन किया था। साल 2002 में रिलीज हुई 'कांटे' में अमिताभ बच्चन, संजय दत्त और सुनील शेट्टी जैसे कलाकार नजर आए थे। वहीं, 'शूटआउट एट वडाला' को भी दर्शकों के बीच अच्छी पहचान मिली। अपने खास निर्देशन अंदाज और एक्शन फिल्मों के लिए पहचाने जाने वाले संजय गुप्ता का निधन हिंदी फिल्म जगत के लिए एक बड़ी क्षति है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / लोकेश चंद्र दुबे

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

769758 Articles

Share this story