अलग भूमिका के साथ लौटेंगी भूमि पेडनेकर

WhatsApp Channel Join Now
अलग भूमिका के साथ लौटेंगी भूमि पेडनेकर


भूमि पेडनेकर ने कथित तौर पर 'द रॉयल्स 2' से खुद को अलग कर लिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस फैसले के पीछे पिछले सीजन के दौरान हुई ट्रोलिंग को बड़ा कारण माना जा रहा है। बताया जा रहा है कि लगातार आलोचनाओं के बाद भूमि ने करीब 9 महीने तक काम से दूरी बना ली थी और इस दौरान वह सार्वजनिक कार्यक्रमों में भी बहुत कम नजर आईं।

अब अभिनेत्री एक नए और दमदार किरदार के साथ वापसी की तैयारी कर रही हैं। रिपोर्ट के अनुसार, भूमि ने एक नई कोर्टरूम ड्रामा फिल्म साइन की है, जिसमें वह वकील की भूमिका निभाएंगी। सूत्रों के मुताबिक फिल्म की शूटिंग बड़े पैमाने पर हिमाचल प्रदेश में की जाएगी। अपने किरदार को बेहतर तरीके से समझने के लिए भूमि ने अपनी वकील बहन समीक्षा सतीश पेडनेकर से भी सलाह और टिप्स लिए हैं।

रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म की कहानी पिता-बेटी की जोड़ी के इर्द-गिर्द घूमेगी, जहां दोनों वकील की भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म में एक अनुभवी अभिनेता भूमि के पिता का किरदार निभाते दिखाई देंगे। बताया जा रहा है कि इस फिल्म का निर्देशन फिल्म एडिटर आरिफ शेख करेंगे, जिन्होंने पहले वॉर, पठान और ओ रोमियो जैसी फिल्मों पर काम किया है। भूमि को आखिरी बार दलदल में देखा गया था।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / लोकेश चंद्र दुबे

Share this story