भूमि पेडनेकर की नई हॉरर फिल्म 'जानी दुश्मन' का ऐलान

WhatsApp Channel Join Now
भूमि पेडनेकर की नई हॉरर फिल्म 'जानी दुश्मन' का ऐलान


भूमि पेडनेकर की नई हॉरर फिल्म 'जानी दुश्मन' का ऐलान


मुंबई, 04 नवंबर (हि.स.)। अभिनेत्री भूमि पेडनेकर अब तक अपने करियर में कई चुनौतीपूर्ण किरदार निभा चुकी हैं। अब वह साइकोलॉजिकल हॉरर फिल्म 'जानी दुश्मन: डर के आगे मौत है' में एक नए अंदाज में नजर आएंगी। निर्माताओं ने फिल्म की घोषणा के साथ इसका पहला पोस्टर भी जारी कर दिया है। फिल्म का निर्देशन अरशद सैयद करेंगे। इसका निर्माण टी-सीरीज और प्रभलीन संधू की ऑलमाइटी मोशन पिक्चर मिलकर कर रहे हैं।

फिल्म की कहानी मां-बेटी के भावनात्मक रिश्ते के इर्द-गिर्द बुनी गई है। जारी पोस्टर में एक शांत महिला के आसपास डरावना माहौल दिखाई देता है, जो फिल्म की रहस्यमयी दुनिया की झलक देता है। पोस्टर के साथ लिखा गया है, 'डर तो बहुत देखा होगा, अब खौफ महसूस करने के लिए तैयार हो जाओ।' फिल्म में भावनात्मक पहलुओं के साथ मनोवैज्ञानिक डर और अलौकिक घटनाओं को भी दिखाया जाएगा।

इस फिल्म के लिए पैरानॉर्मल सीरीज 'भय: द गौरव तिवारी मिस्ट्री' की क्रिएटिव टीम एक बार फिर साथ आई है। अंतरराष्ट्रीय एक्शन और स्टंट निर्देशक पीटर पेड्रेरो भी इस परियोजना से जुड़े हैं। निर्माताओं ने फिल्म को 2027 में सिनेमाघरों में रिलीज करने की योजना बनाई है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / लोकेश चंद्र दुबे

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

772373 Articles

Share this story