अविनाश मिश्रा ने ब्रेकअप की खबरों पर तोड़ी चुप्पी

WhatsApp Channel Join Now
अविनाश मिश्रा ने ब्रेकअप की खबरों पर तोड़ी चुप्पी


मुंबई, 19 नवंबर (हि.स.)। अभिनेता अविनाश मिश्रा ने अभिनेत्री ईशा सिंह के साथ अपने कथित ब्रेकअप की खबरों पर प्रतिक्रिया दी है। पिछले कुछ समय से दोनों के अलग होने और रिश्ते में धोखेबाजी की अटकलें सोशल मीडिया पर चल रही हैं।

इन चर्चाओं के बीच अविनाश ने एक पोस्ट शेयर कर मीडिया प्लेटफॉर्म्स से उनकी निजी जिंदगी पर चर्चा बंद करने की अपील की। हालांकि, उन्होंने न तो ब्रेकअप की पुष्टि की और न ही धोखेबाजी से जुड़े आरोपों पर कोई सीधा जवाब दिया।

अविनाश ने अपने पोस्ट में लिखा, 'दोस्तों, चलिए इस बात को यहीं छोड़ते हैं और आगे बढ़ते हैं। पिछले कुछ हफ्ते कई लोगों के लिए मुश्किल भरे रहे हैं। मीडिया पेजों से गुजारिश है कि सभी की निजता का सम्मान करें। रिश्ते निजी होते हैं, पब्लिक एंटरटेनमेंट नहीं। हर चीज का मकसद सिर्फ व्यूज और एंगेजमेंट पाना नहीं होता। लोगों को शांति से जीने दें।' उनके इस बयान को निजी जिंदगी को लेकर चल रही अटकलों पर नाराजगी के रूप में देखा जा रहा है।

ईशा सिंह ने अभी तक इन खबरों पर सार्वजनिक रूप से कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने इंस्टाग्राम पर अविनाश को अनफॉलो कर दिया है। वहीं, उनकी मां की ओर से 'कर्म' को लेकर शेयर किए गए एक रहस्यमयी पोस्ट ने भी अटकलों को हवा दी है। ईशा और अविनाश की मुलाकात सलमान खान के रियलिटी शो 'बिग बॉस 18' में हुई थी। शो के बाद भी दोनों की दोस्ती चर्चा में रही। उन्हें आखिरी बार सोनाली बेंद्रे के शो 'पति पत्नी और पंगा 2' में साथ देखा गया था।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / लोकेश चंद्र दुबे

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

779972 Articles

Share this story