फिर चर्चा में अर्जुन कपूर की लव लाइफ, साहिबा बाली संग तस्वीर वायरल

WhatsApp Channel Join Now
फिर चर्चा में अर्जुन कपूर की लव लाइफ, साहिबा बाली संग तस्वीर वायरल


मुंबई, 25 नवंबर (हि.स.)। अभिनेता अर्जुन कपूर एक बार फिर अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं। मलाइका अरोड़ा से अलग होने के बाद उनका नाम कई बार अलग-अलग चर्चाओं से जुड़ चुका है। कुछ महीने पहले अभिनेत्री और कंटेंट क्रिएटर साहिबा बाली के साथ भी उनके रिश्ते की अटकलें लगाई गई थीं। हालांकि, उस समय साहिबा ने इन खबरों को खारिज कर दिया था, लेकिन अब दोनों की एक नई तस्वीर सामने आने के बाद एक बार फिर उनके रिश्ते को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।

दरअसल, गुरु नानक जयंती के अवसर पर अर्जुन कपूर और साहिबा बाली एक साथ गुरुद्वारे पहुंचे थे। इस दौरान दोनों ने साथ में सेल्फी भी ली, जिसमें वे मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं। साहिबा ने यह तस्वीर अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर करते हुए लिखा, 'मैंने भी उसका आधा प्रसाद खाया। गुरुपर्व की हार्दिक शुभकामनाएं।' उनकी इस पोस्ट के सामने आते ही सोशल मीडिया पर तस्वीर को लेकर चर्चा शुरू हो गई। कई यूजर्स ने इसे दोनों के रिश्ते का संकेत बताते हुए अपनी प्रतिक्रियाएं दीं।

इस तस्वीर को लेकर कई टिप्पणियां सामने आईं। एक यूजर ने इसे रिश्ते का सॉफ्ट लॉन्च बताते हुए लिखा कि साहिबा के साथ अर्जुन के नाम को जोड़कर पहले भी कई पोस्ट किए जा चुके हैं, लेकिन यह तस्वीर कुछ अलग लग रही है। अन्य यूजर्स ने भी इसी तरह की राय जाहिर की। हालांकि, अर्जुन कपूर और साहिबा बाली ने अपने रिश्ते को लेकर अब तक कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है। ऐसे में दोनों के बीच दोस्ती है या इससे आगे कोई रिश्ता, इस पर फिलहाल स्थिति स्पष्ट नहीं है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / लोकेश चंद्र दुबे

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

782862 Articles

Share this story