'रामायण' में जटायु की एंट्री, अनुपम खेर देंगे अपनी आवाज

WhatsApp Channel Join Now
'रामायण' में जटायु की एंट्री, अनुपम खेर देंगे अपनी आवाज


'रामायण' में जटायु की एंट्री, अनुपम खेर देंगे अपनी आवाज


मुंबई, 13 अक्टूबर (हि.स.)। नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही फिल्म 'रामायण' के निर्माताओं ने जटायु का नया पोस्टर जारी किया है। इस पौराणिक पात्र को अभिनेता अनुपम खेर अपनी आवाज देंगे। पोस्टर में जटायु के विशाल पंखों और प्रभावशाली व्यक्तित्व की झलक दिखाई गई है। 'धर्म के पंख' शीर्षक वाला यह पोस्टर साहस, बलिदान और सत्य के पक्ष में खड़े होने के उनके संकल्प को दर्शाता है।

'रामायण' में जटायु माता सीता को रावण के चंगुल से बचाने के लिए उससे युद्ध करते हैं। रावण की शक्ति से परिचित होने के बावजूद वे धर्म की रक्षा के लिए उसका सामना करते हैं। निर्माताओं ने पोस्टर शेयर करते हुए जटायु को साहस और धर्म का प्रतीक बताया है। फिल्म के किरदारों के पोस्टर जारी करने की कड़ी में यह नया खुलासा दर्शकों की उत्सुकता बढ़ा रहा है।

नमित मल्होत्रा के प्राइम फोकस स्टूडियोज ने डीएनईजी और यश की मॉन्स्टर माइंड क्रिएशन्स के सहयोग से फिल्म का निर्माण किया है। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी माता सीता, यश रावण, सनी देओल हनुमान और रवि दुबे लक्ष्मण की भूमिका में नजर आएंगे। दो भागों में बन रही इस महागाथा का पहला भाग 5 नवंबर 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगा, जबकि दूसरा भाग दिवाली 2027 में आएगा। फिल्म हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में रिलीज होगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / लोकेश चंद्र दुबे

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

760017 Articles

Share this story