नाटककार आलोक शुक्ला के नए नाटक आजादी के सिंदूरी रंग का लोकार्पण

WhatsApp Channel Join Now
नाटककार आलोक शुक्ला के नए नाटक आजादी के सिंदूरी रंग का लोकार्पण


नाटककार आलोक शुक्ला के नए नाटक आजादी के सिंदूरी रंग का लोकार्पण


आगामी वेब सीरीज 'ब्यूरोक्रेट' के मुंबई के वसई में हो रहे शूट के दौरान एक विशेष सांस्कृतिक अवसर देखने को मिला, जब प्रख्यात नाटककार, निर्देशक एवं अभिनेता आलोक शुक्ला के नवीन नाटक 'आजादी के सिंदूरी रंग' का लोकार्पण किया गया।

इस अवसर पर वेब सीरीज 'ब्यूरोक्रेट' के लेखक-निर्देशक संदीप जैन, प्रमुख अभिनेता अमोल पाराशर, शुभ्रज्योति बराट एवं देवस ने संयुक्त रूप से इस कृति का लोकार्पण किया।

नाटक 'आजादी के सिंदूरी रंग' देशभक्ति, बलिदान और स्वतंत्रता संग्राम की भावनाओं को सशक्त रूप से प्रस्तुत करता है। इस नाटक की भव्य प्रस्तुति एलटीजी सभागार नई दिल्ली में 11 अगस्त 2025 को सुनील चौहान और साक्षी चौहान के निर्देशन में हुई थी।

नाटककार आलोक शुक्ला का यह 16वां मंच नाटक है। इसके पूर्व उनके तीन नाट्य संग्रहों के साथ एक रंग संस्मरण, एक शोध ग्रंथ और एक काव्य संग्रह प्रकाशित हो चुका है।

लोकार्पण समारोह के दौरान सभी ने नाटक की विषयवस्तु और उसकी प्रासंगिकता की सराहना की तथा आलोक शुक्ला के रचनात्मक योगदान को विशेष रूप से सराहा। यह आयोजन फिल्म और रंगमंच के संगम का एक सुंदर उदाहरण बना, जहां सिनेमा और थिएटर की दुनिया एक साथ आई और कला के प्रति अपने साझा प्रेम को अभिव्यक्त किया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / लोकेश चंद्र दुबे

Share this story