आलिया भट्ट ने खोला रणबीर कपूर से शादी से जुड़ा राज

WhatsApp Channel Join Now
आलिया भट्ट ने खोला रणबीर कपूर से शादी से जुड़ा राज


मुंबई, 19 नवंबर (हि.स.)। अभिनेत्री आलिया भट्ट ने रणबीर कपूर के साथ अपनी शादी को लेकर सोशल मीडिया पर चल रही अटकलों पर नाराजगी जताई है। खासतौर पर दोनों के रिश्ते को 'असमान शादी' बताने वाली चर्चाओं पर उन्होंने कड़ी प्रतिक्रिया दी है।

एक इंटरव्यू में आलिया ने इन दावों को अपमानजनक बताते हुए कहा कि उन्हें रणबीर के साथ पूरा सम्मान मिलता है। उन्होंने इस धारणा को भी खारिज किया कि वह अपने रिश्ते में नाखुश हैं या किसी तरह का समझौता कर रही हैं।

आलिया ने कहा कि वह हमेशा महिलाओं को अपने दिल और दिमाग की सुनने की सलाह देती रही हैं। ऐसे में उन्हें किसी ऐसे व्यक्ति के रूप में पेश करना, जो अपने रिश्ते में सब कुछ चुपचाप सहन कर रही है, बेहद अपमानजनक है। उनके मुताबिक, किसी भी रिश्ते की असली मजबूती इस बात में है कि सामने वाला बिना कुछ कहे आपकी भावनाओं को समझ सके। रणबीर उनके साथ ऐसा ही रिश्ता निभाते हैं। इससे पहले काजोल और ट्विंकल खन्ना के शो ‘टू मच’ में भी आलिया ने अपने रिश्ते को दोस्ती पर आधारित बताया था। उन्होंने कहा था कि रणबीर के साथ उनका संबंध किसी फिल्मी रोमांस से ज्यादा अच्छे दोस्तों जैसा है।

आलिया और रणबीर ने अप्रैल 2022 में परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी की थी। उसी साल नवंबर में दोनों बेटी राहा के माता-पिता बने। अब यह जोड़ी संजय लीला भंसाली की फिल्म 'लव एंड वॉर' में फिर साथ नजर आएगी। फिल्म में विक्की कौशल भी अहम भूमिका निभा रहे हैं। इसकी रिलीज अगले साल 21 जनवरी को प्रस्तावित है। शादी के बाद बड़े पर्दे पर आलिया और रणबीर की साथ वापसी को लेकर प्रशंसकों में उत्सुकता है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / लोकेश चंद्र दुबे

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

780025 Articles

Share this story