21 अगस्त से खुलेगी 'टॉक्सिक' की एडवांस बुकिंग, बंपर ओपनिंग के लिए तैयार यश

WhatsApp Channel Join Now
21 अगस्त से खुलेगी 'टॉक्सिक' की एडवांस बुकिंग, बंपर ओपनिंग के लिए तैयार यश


21 अगस्त से खुलेगी 'टॉक्सिक' की एडवांस बुकिंग, बंपर ओपनिंग के लिए तैयार यश


यश अपनी बहुप्रतीक्षित एक्शन-थ्रिलर फिल्म 'टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स' के साथ बड़े पर्दे पर वापसी के लिए तैयार हैं। 2022 में रिलीज हुई 'केजीएफ चैप्टर 2' की जबरदस्त सफलता के बाद यश की इस फिल्म को लेकर दर्शकों में खासा उत्साह है। गीतू मोहनदास के निर्देशन में बनी फिल्म का टीजर और ट्रेलर पहले ही जारी किया जा चुका है। अब खबर है कि 'टॉक्सिक' को दुनियाभर में करीब 12 हजार स्क्रीन्स पर रिलीज करने की तैयारी है। अगर यह संख्या अंतिम रूप लेती है, तो यह किसी भारतीय फिल्म की सबसे बड़ी ग्लोबल रिलीज में से एक होगी।

'टॉक्सिक' 26 अगस्त को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है और फिल्म की एडवांस बुकिंग 21 अगस्त से शुरू होने की उम्मीद है। रिपोर्ट के मुताबिक, निर्माताओं ने फिल्म को बड़े पैमाने पर रिलीज करने की योजना बनाई है और दुनियाभर में लगभग 12 हजार स्क्रीन्स का लक्ष्य रखा गया है। हालांकि, अंतिम स्क्रीन काउंट की आधिकारिक पुष्टि होना अभी बाकी है। इतने बड़े स्तर पर रिलीज मिलने से फिल्म को पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई करने का मौका मिल सकता है। यश की पिछली फिल्म 'केजीएफ चैप्टर 2' की लोकप्रियता को देखते हुए फिल्म से रिकॉर्ड ओपनिंग की उम्मीद की जा रही है।

केवीएन प्रोडक्शंस और यश की मॉन्स्टर माइंड क्रिएशन्स के बैनर तले बनी 'टॉक्सिक' को केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) से 'ए' सर्टिफिकेट मिल चुका है। फिल्म में यश के साथ कियारा आडवाणी, नयनतारा, तारा सुतारिया और हुमा कुरैशी जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म के बड़े पैमाने पर निर्माण और स्टारकास्ट ने इसकी रिलीज को लेकर दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ा दी है।-----------

हिन्दुस्थान समाचार / लोकेश चंद्र दुबे

Share this story