आमिर खान और फरहान अख्तर ला रहे नया 'माइक्रोड्रामा' प्लेटफॉर्म

WhatsApp Channel Join Now
आमिर खान और फरहान अख्तर ला रहे नया 'माइक्रोड्रामा' प्लेटफॉर्म


आमिर खान और फरहान अख्तर ला रहे नया 'माइक्रोड्रामा' प्लेटफॉर्म


मुंबई, 12 नवंबर (हि.स.)। मनोरंजन जगत में डिजिटल कंटेंट की बढ़ती मांग को देखते हुए आमिर खान प्रोडक्शंस और फरहान अख्तर-रितेश सिधवानी की एक्सेल एंटरटेनमेंट ने एक नए माइक्रोड्रामा प्लेटफॉर्म की शुरुआत करने का फैसला किया है।

इस साझेदारी के तहत दर्शकों को मोबाइल स्क्रीन पर छोटे एपिसोड के जरिए मनोरंजक कहानियां देखने को मिलेंगी। दोनों प्रोडक्शन हाउस पिछले कुछ समय से इस परियोजना पर काम कर रहे हैं। इसके जरिए उनकी नजर तेजी से बढ़ते शॉर्ट फॉर्मेट मनोरंजन बाजार पर है।

इस प्लेटफॉर्म पर दोनों कंपनियों की पुरानी फिल्मों और कहानियों से जुड़ी बौद्धिक संपदा (आईपी) का इस्तेमाल किया जाएगा। इसके अलावा मोबाइल दर्शकों की पसंद को ध्यान में रखते हुए खास तौर पर नई और मौलिक कहानियां भी तैयार की जाएंगी। इस परियोजना के लिए लोकप्रिय यूट्यूब और डिजिटल क्रिएटर्स के साथ विशेष साझेदारी करने की योजना है। इससे बड़े प्रोडक्शन हाउस की कहानी कहने की क्षमता और डिजिटल क्रिएटर्स की लोकप्रियता को एक मंच पर लाया जा सकेगा।

आम शॉर्ट वीडियो प्लेटफॉर्म से अलग, इस नए मंच पर बेहतर कहानी और उच्च स्तरीय निर्माण गुणवत्ता वाले प्रीमियम कंटेंट को प्राथमिकता दी जाएगी। माइक्रोड्रामा प्रारूप में छोटी अवधि के एपिसोड के जरिए कहानी को तेजी से आगे बढ़ाया जाता है, जो मोबाइल पर कम समय में मनोरंजन चाहने वाले दर्शकों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। फिलहाल प्लेटफॉर्म के नाम, लॉन्च की तारीख और कंटेंट से जुड़ी विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। उम्मीद है कि आने वाले कुछ हफ्तों में इसकी आधिकारिक घोषणा की जाएगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / लोकेश चंद्र दुबे

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

776048 Articles

Share this story