एआई और आस्था का संगम, टी-सीरीज़ का बड़ा कदम
टी-सीरीज ने आस्था, कहानी कहने और आधुनिक तकनीक को मिलाकर एआई-ड्रिवन कंटेंट की दुनिया में कदम रखा है। कंपनी ने अपनी पहली एआई-पावर्ड सीरीज़ 'माँ वैष्णो देवी' और उनकी अद्भुत गाथा लॉन्च की है, जो डिजिटल-फर्स्ट दर्शकों के लिए भक्तिपूर्ण कहानियों को नए अंदाज़ में पेश करती है।
'माँ वैष्णो देवी' की दिव्य यात्रा और चमत्कारों पर आधारित यह सीरीज़ अब टी-सीरीज़ भक्तिसागर यूट्यूब चैनल पर उपलब्ध है, जिससे इसे वैश्विक स्तर पर दर्शकों तक पहुंच मिली है। एआई तकनीक के जरिए विज़ुअल स्टोरीटेलिंग को और प्रभावी बनाया गया है, जिससे पौराणिक कथाओं को आधुनिक और इमर्सिव रूप में प्रस्तुत किया जा रहा है।
कंपनी का मानना है कि यह पहल भक्ति और एंटरटेनमेंट कंटेंट के क्षेत्र में एक नई दिशा तय करेगी। म्यूजिक और फिल्मों में अपनी मजबूत पहचान बना चुकी टी-सीरीज अब एआई आधारित कहानी कहने के जरिए इंडस्ट्री में अगली लहर का नेतृत्व करने की तैयारी में है, जिससे खासकर युवा दर्शकों को नया अनुभव मिल सकेगा।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / लोकेश चंद्र दुबे

