Mahashivratri 2024: इस महाशिवरात्रि भगवान शिव को लगाएं उनका प्रिय भोग, बरसेगी कृपा 

n
WhatsApp Channel Join Now

फाल्गुन के प्रारंभ होने से पहले ही लोगों में महाशिवरात्रि को लेकर बड़ा उत्साह है। इसी के साथ फाल्गुन का पहला सबसे बड़ा त्योहार महाशिवरात्रि ही है। वैदिक पंचांग के अनुसार इस बार महाशिवरात्रि का पर्व 8 मार्च 2024 के दिन मनाया जाएगा। पौराणिक मान्यता के अनुसार इस दिन शिव और मां पार्वती का विवाह हुआ था। इस दिन समस्त देवतागण, असुर, गंधर्व, यक्ष और समस्त लोक महाशिवरात्रि के साक्षी बने थे। माना जाता है कि महाशिवरात्रि के दिन भोलेबाबा की विशेष पूजा अर्चना करने से वह प्रसन्न होते हैं और अपने भक्तों की हर मनोकामना को पूरा कर देते हैं। ऐसे में कुछ लोग भगवान शिव को प्रसन्न करने हेतु और उनका आशीर्वाद पाने के लिए इस दिन उनका प्रिय भोग अर्पित करते हैं। यदि आप महाशिवरात्रि वाले दिन भगवान शिव की कृपा पाना चाहते हैं, तो आज हम आपको पूजा पद्धति के अनुसार उनको भोग में क्या लगा सकते हैं उसके बारे में बताने जा रहे हैं। 

महाशिवरात्रि पर भगवान शिव को लगाएं इन चीजों का भोग

m

हलवा
महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव को प्रसन्न करने और उनका आशीर्वाद पाने के लिए इस दिन सूजी का हलवा बनाकर भोग में लगाएं। ऐसा करने से महादेव की आप पर असीम कृपा बरसेगी।

खीर
पूजा पद्धित के अनुसार खीर भगवान शिव का सबसे प्रिय भोग है। महाशिवरात्रि के दिन भोलेबाबा को दूध, चावल, चीनी, मखाना और सूखे मेवों से युक्त बनी खीर का भोग लगाने से वह शीघ्र प्रार्थना स्वीकार करते हैं और घर की संपन्नता बनी रहती है।

फल
महाशिवरात्रि की पूजा के समय आप भगवान शिव को फल का भोग लगा सकते हैं। फल में आप सेव, आनार, संतरा, बेल आदि जीचें महादेव को अर्पित कर सकते हैं। 

m

मालपुआ
माना जाता है कि भगवान शिव को मालपुआ भी बहुत पसंद है। आप महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव का आशीर्वाद पाने के लिए उनको इस दिन मालपुआ का भोग लगा सकते हैं।

बर्फी
मिठाई में आप भगवान शिव को गौ दूध से बनी सफेद बर्फी का भोग महाशिवरात्रि वाले दिन जरूर लगाएं। यह महादेव को सबसे प्रिय है। मान्यता है कि मिठाई में बर्फी का भोग लगाने से महादेव सभी मनोकामनाएं अपने भक्त की पूर्ण कर देते हैं। 

दही और घी
मान्यता है कि भगवान शिव को दही और घी का भोग लगाने से जीवन की हर परेशानी से छुटकारा मिलता है। ऐसा भी माना जाता है कि जो लोग भगवान शिव को दही और घी का भोग लगाते हैं उनको संतान सुख की प्राप्ति होती है। इसलिए लोग रुद्राभिषेक के दौरान शिवलिंग पर दही और घी का प्रयोग करते हैं।

हमारे टेलीग्राम ग्रुप को ज्‍वाइन करने के लि‍ये  यहां क्‍लि‍क करें, साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर और वाराणसी से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप डाउनलोड करने के लि‍ये  यहां क्लिक करें।

Share this story