बुधवार, 9 सितंबर 2026 का राशिफल: जानिए कैसा रहेगा आपका दिन

WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। ग्रह-नक्षत्रों की चाल के अनुसार बुधवार, 9 सितंबर 2026 का दिन कई राशियों के लिए प्रगति, धन लाभ और नई उपलब्धियों के अवसर लेकर आया है। वहीं कुछ राशियों के लिए दोपहर 3:15 बजे के बाद परिस्थितियों में बदलाव देखने को मिलेगा। ऐसे में आर्थिक मामलों, स्वास्थ्य, यात्रा और महत्वपूर्ण निर्णयों में सावधानी बरतने की जरूरत होगी। प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य विमल जैन के अनुसार पढ़िए मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का आज का राशिफल

♈ मेष

आज दोपहर 3:15 बजे तक समय अशुभ रह सकता है। आहार-विहार में अनियमितता के कारण स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है और हानि की भी आशंका है। इसके बाद समय उन्नतिकारक होगा। व्यापार में विस्तार होगा और नई योजना सफल होगी।

♉ वृषभ

आज दोपहर 3:15 बजे तक समय अनुकूल रहेगा। धन प्राप्ति में वृद्धि होगी और वैवाहिक जीवन में आ रही अड़चनें समाप्त होंगी। इसके बाद समय प्रतिकूल हो सकता है। धन की क्षति और विरोधियों के प्रभावी होने की आशंका है।

♊ मिथुन

परिस्थितियों में धीरे-धीरे सुधार आएगा। मनचाही सफलता प्राप्त करने के अच्छे अवसर मिलेंगे। स्वजनों से अपेक्षित सहयोग प्राप्त होगा। व्यक्तित्व का विकास होगा और जीवनसाथी के साथ सामंजस्य बना रहेगा।

♋ कर्क

ग्रहस्थिति भाग्य के पक्ष में रहेगी। मनचाही सफलता मिलने के अच्छे योग हैं। मान-सम्मान में वृद्धि होगी और उच्चाधिकारियों से संपर्क लाभकारी रहेगा। दूर या नजदीक की यात्रा का अच्छा परिणाम प्राप्त होगा।

♌ सिंह

आज दोपहर 3:15 बजे तक समय निराशाजनक रह सकता है। कार्यों में गतिरोध और एकाग्रता की कमी परेशान करेगी। इसके बाद परिस्थितियों में सुधार आएगा। पुरुषार्थ से कार्यों में सफलता मिलेगी और कोई नई उपलब्धि हासिल हो सकती है।

♍ कन्या

आज दोपहर 3:15 बजे तक समय बेहतर रहेगा। किसी नई योजना का शुभारंभ हो सकता है और यात्रा का अच्छा परिणाम मिलेगा। इसके बाद परिस्थितियां आशा के विपरीत हो सकती हैं। लाभ का मार्ग अवरुद्ध होगा और खर्च बढ़ सकता है।

♎ तुला

भाग्योन्नति का मार्ग प्रशस्त होगा। प्रियजनों से अपेक्षित सहयोग मिलेगा। धार्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी और अधिकारी वर्ग से अनुकूलता रहेगी। दूर या नजदीक की यात्रा का प्रसंग बनेगा। वाहन सुख भी प्राप्त होगा।

♏ वृश्चिक

किसी योजना को पूरा करने के लिए प्रयासरत रहेंगे। आकस्मिक लाभ के अच्छे योग हैं। बकाया धन की प्राप्ति हो सकती है। मनोरंजन के अवसर मिलेंगे और भोग-विलास की ओर रुझान बढ़ेगा। मन प्रसन्न रहेगा।

♐ धनु

आज दोपहर 3:15 बजे तक कठिनाइयां प्रभावी रह सकती हैं। दूसरों के चक्कर में पड़कर स्वयं का नुकसान करने से बचें। इसके बाद समय बेहतर होगा। प्रगति के लिए विचार-विमर्श होगा और लाभ अर्जित करने के अवसर मिलेंगे।

♑ मकर

आज दोपहर 3:15 बजे तक ग्रहयोग भाग्य के पक्ष में रहेगा। कार्यक्षमता में वृद्धि होगी और वाहन सुख मिलेगा। इसके बाद समय निराशाजनक हो सकता है। दैनिक कार्यों के प्रति उदासीनता रहेगी और यात्रा असंतोषजनक रह सकती है।

♒ कुंभ

योजना को कार्यान्वित करने का अच्छा अवसर मिलेगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा और आकस्मिक लाभ के योग हैं। किसी व्यक्ति के माध्यम से महत्वपूर्ण उपलब्धि प्राप्त हो सकती है। मौज-मस्ती पर अधिक खर्च हो सकता है।

♓ मीन

व्यापारिक उन्नति में आ रहा गतिरोध समाप्त होगा। श्रेष्ठजनों से संपर्क लाभकारी रहेगा। नौकरी में स्थानांतरण के योग हैं। मनोरंजन के साधन उपलब्ध होंगे और विवाह संबंधी मामलों में अनुकूलता रहेगी।

🔸 ज्योतिष परामर्शदाता

विमल जैन
हस्तरेखा विशेषज्ञ, रत्न-परामर्शदाता, फलित अंक व ज्योतिषी एवं वास्तुविद्

📍 पता: एस. 2/1-70, द्वितीय तल, वरदान भवन, टेगोर टाउन एक्सटेंशन, भोजूबीर, वाराणसी-221002
📞 मोबाइल: 9935414722

नोट: यह राशिफल सामान्य ज्योतिषीय गणनाओं पर आधारित है। व्यक्तिगत कुंडली के अनुसार परिणाम भिन्न हो सकते हैं।

Share this story