मंगलवार, 22 सितंबर 2026 का राशिफल: जानिए कैसा रहेगा आपका दिन

WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। ग्रह-नक्षत्रों की चाल के अनुसार मंगलवार, 22 सितंबर 2026 का दिन कई राशियों के लिए भाग्योदय, आर्थिक लाभ और कार्य-व्यवसाय में प्रगति के अवसर लेकर आया है। कुछ जातकों को बकाया धन की प्राप्ति, पदोन्नति से जुड़ी समस्या का समाधान और आय के नए स्रोत मिल सकते हैं। वहीं कुछ राशियों को आर्थिक नुकसान, बढ़ते खर्च और कार्यों में बाधाओं को लेकर सतर्क रहने की जरूरत होगी। प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य विमल जैन के अनुसार पढ़िए मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का आज का राशिफल—

♈ मेष

शारीरिक सुख में वृद्धि होगी। स्वजनों और परिजनों के माध्यम से बकाया धन की प्राप्ति हो सकती है। अध्यात्म के प्रति आस्था बढ़ेगी। नौकरी में पदोन्नति से जुड़ा मामला भी सुलझने की ओर बढ़ेगा।

♉ वृषभ

भाग्योदय का मार्ग प्रशस्त होगा। भौतिक सुख-सुविधाओं के जरूरी साधन उपलब्ध होंगे। रचनात्मक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी और व्यक्तित्व का विकास होगा। दूर या समीप की यात्रा का प्रसंग बन सकता है।

♊ मिथुन

समय अशुभ रह सकता है। मनचाहे कार्यों में परेशानी और मानसिक बेचैनी रहेगी। निवेश की गई पूंजी का अपेक्षित प्रतिफल न मिलने से कष्ट हो सकता है। प्रतिष्ठा पर आघात और पदोन्नति में व्यवधान की आशंका है। यात्रा भी विफल रह सकती है।

♋ कर्क

शुभ भावनाओं का उदय होगा। नई समस्याओं का समाधान होने से मानसिक शांति मिलेगी। व्यावसायिक वातावरण मनोनुकूल रहेगा। आपसी सलाह से कामयाबी मिलेगी और सुख-सुविधाओं के साधन उपलब्ध होंगे।

♌ सिंह

व्यावसायिक क्षेत्र में प्रगति के प्रयास सफल दिशा में आगे बढ़ेंगे। कार्यक्षमता में वृद्धि होगी और कठिनाइयों में कुछ कमी आएगी। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। आपसी संबंध मधुर रहेंगे और राजकीय पक्ष से सहयोग मिलेगा।

♍ कन्या

दिन अनुकूल रहेगा। योजना को मूर्तरूप देने में सफलता मिलेगी। बकाया धन की वसूली हो सकती है। स्थान परिवर्तन की दिशा में योजना बनेगी। जीवनसाथी के साथ सामंजस्य रहेगा और आपसी संबंध मधुर होंगे।

♎ तुला

आर्थिक और व्यावसायिक नुकसान की आशंका है। व्यवहार में लापरवाही और जोखिम उठाना नुकसानदायक हो सकता है। नई जिम्मेदारियों का निर्वाह करना पड़ेगा। आय की तुलना में खर्च अधिक रहेगा, जिससे मानसिक बेचैनी हो सकती है।

♏ वृश्चिक

व्यापार में धन निवेश कर सकते हैं। व्यक्तित्व का विकास होगा और समस्याओं का संतोषजनक समाधान मिलेगा। प्रियजनों से महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श होगा। निजी जीवन में सुख-सुविधाओं के साधन उपलब्ध होंगे।

♐ धनु

समस्याएं सुलझने की ओर बढ़ेंगी। प्रभावशाली लोगों से संपर्क होगा और शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। सकारात्मक विचारों के कारण आत्मिक शांति मिलेगी। भोग-विलास और सुख-सुविधाओं की ओर रुझान बढ़ेगा।

♑ मकर

मनचाहे कार्यों में सफलता मिलेगी। श्रेष्ठजनों से संपर्क का अच्छा परिणाम प्राप्त होगा। दांपत्य जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। विवादास्पद मामला सुलझने की ओर बढ़ेगा। विरोधी परास्त होंगे और लाभ के अवसर मिलेंगे।

♒ कुंभ

समय असंतोषजनक रह सकता है। कार्यों में असफलता और अशांति का वातावरण रहेगा। व्यावसायिक उन्नति में बाधा आ सकती है। आत्मविश्वास में कमी महसूस होगी। इच्छाओं की पूर्ति में अड़चनें आएंगी और यात्रा से कष्ट हो सकता है।

♓ मीन

किसी योजना को पूरा करने के लिए प्रयासरत रहेंगे। स्वयं लिया गया निर्णय हितकर साबित होगा। परिवार में मांगलिक आयोजन संपन्न हो सकता है। आय के नए स्रोत सामने आएंगे। आपसी सद्भाव बना रहेगा और सकारात्मक भावनाओं का उदय होगा।

🔸 ज्योतिष परामर्शदाता

विमल जैन
हस्तरेखा विशेषज्ञ, रत्न-परामर्शदाता, फलित अंक व ज्योतिषी एवं वास्तुविद्

📍 पता: एस. 2/1-70, द्वितीय तल, वरदान भवन, टेगोर टाउन एक्सटेंशन, भोजूबीर, वाराणसी-221002
📞 मोबाइल: 9935414722

नोट: यह राशिफल सामान्य ज्योतिषीय गणनाओं पर आधारित है। व्यक्तिगत कुंडली के अनुसार परिणाम भिन्न हो सकते हैं।

Share this story