मंगलवार, 15 सितंबर 2026 का राशिफल: जानिए कैसा रहेगा आपका दिन
वाराणसी। ग्रह-नक्षत्रों की चाल के अनुसार मंगलवार, 15 सितंबर 2026 का दिन कई राशियों के लिए आर्थिक प्रगति, व्यावसायिक सफलता और मान-सम्मान में वृद्धि के अवसर लेकर आया है। कुछ जातकों को लंबे समय से अटके कार्यों में सफलता मिलेगी, जबकि कुछ राशियों को आर्थिक नुकसान, पारिवारिक उलझनों और बढ़ते खर्च को लेकर सावधानी बरतने की जरूरत होगी। प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य विमल जैन के अनुसार पढ़िए मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का आज का राशिफल—
♈ मेष
साहसिक प्रयासों में प्रगति होगी। व्यापारिक वातावरण मनोनुकूल रहेगा और यात्रा संतोषजनक रहेगी। स्वयं लिया गया निर्णय हितकर साबित होगा। योजनानुसार कार्य बनने की ओर बढ़ेंगे और पारिवारिक सौहार्द बना रहेगा।
♉ वृषभ
स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा। राजनीतिक पक्ष से लाभ मिलने के योग हैं। विवादास्पद मामला सुलझने की ओर बढ़ेगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी और अधूरे कार्यों में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त होगी।
♊ मिथुन
मनचाही सफलता मिलेगी। श्रेष्ठजनों से संपर्क लाभकारी रहेगा और पठन-पाठन में रुचि बढ़ेगी। वैवाहिक जीवन में आ रही अड़चनें समाप्त होंगी और तनाव में कमी आएगी। आय के नए स्रोत सामने आएंगे तथा धर्म के प्रति आस्था बढ़ेगी।
♋ कर्क
दिन अशुभ रह सकता है। योजनाओं को पूरा करने में विलंब होगा। प्रतिकूल घटनाओं के कारण मानसिक अशांति रह सकती है। व्यवहार में लापरवाही नुकसानदायक साबित हो सकती है। लक्ष्य प्राप्ति को लेकर चिंता रहेगी और धन-संपत्ति से जुड़ा विवाद संभव है।
♌ सिंह
बुद्धि और चातुर्य से संकल्प सिद्ध होगा। निवेश की गई पूंजी का प्रतिफल आशा के अनुरूप प्राप्त होगा। व्यवसाय में विस्तार होगा। भोग-विलास की ओर रुझान बढ़ेगा। कर्ज से मुक्ति के लिए किया गया प्रयास सार्थक होगा।
♍ कन्या
सकारात्मक भावनाओं का उदय होगा। कठिनाइयों का समाधान होगा और प्रतिष्ठित व्यक्तियों से संपर्क लाभकारी रहेगा। स्थान परिवर्तन की दिशा में योजना बन सकती है। जनकल्याण की ओर रुझान बढ़ेगा और संतजनों के सानिध्य का अवसर मिलेगा।
♎ तुला
लंबे समय से प्रतीक्षित कार्यों में सफलता मिलेगी। आर्थिक और व्यावसायिक पक्ष में उन्नति होगी। जीवनसाथी के साथ सामंजस्य बना रहेगा। शिक्षा और प्रतियोगिता के क्षेत्र में अनुकूलता मिलेगी। राजकीय पक्ष से भी लाभ प्राप्त होगा।
♏ वृश्चिक
पारिवारिक उलझनें परेशान कर सकती हैं। आर्थिक और व्यावसायिक हानि की आशंका है। नई समस्याएं प्रभावी होंगी। जीवनसाथी से अपेक्षित सहयोग नहीं मिलेगा। मान-सम्मान में कमी की स्थिति बन सकती है। बातचीत के दौरान विवाद से बचें।
♐ धनु
परिस्थितियां भाग्य के पक्ष में रहेंगी। आपसी वैमनस्य समाप्त होगा। परिवार में मांगलिक आयोजन संपन्न हो सकता है। वैवाहिक जीवन मधुर रहेगा। धन प्राप्ति के योग हैं और यश, मान-सम्मान व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।
♑ मकर
भाग्योदय के नए अवसर मिलेंगे। विवाद का निर्णय आपके पक्ष में हो सकता है। भौतिक सुख-सुविधाओं के जरूरी साधन उपलब्ध होंगे। नई जिम्मेदारियों का निर्वाह करेंगे और मेल-मिलाप की ओर रुझान बढ़ेगा।
♒ कुंभ
आर्थिक समस्या का समाधान होगा। विवाद समाप्त करने के लिए परिचितों से विचार-विमर्श होगा। विशिष्टजनों से संपर्क का अच्छा परिणाम प्राप्त होगा। बौद्धिक क्षमता में भी वृद्धि होगी।
♓ मीन
शारीरिक और मानसिक कष्ट हो सकता है। नई समस्याएं सामने आएंगी और पुरुषार्थ के प्रति अरुचि रहेगी। दूसरों के चक्कर में पड़कर नुकसान उठाना पड़ सकता है। बढ़ते खर्च परेशान करेंगे। दुर्जनों से कष्ट और यात्रा में परेशानी की आशंका है।
🔸 ज्योतिष परामर्शदाता
विमल जैन
हस्तरेखा विशेषज्ञ, रत्न-परामर्शदाता, फलित अंक व ज्योतिषी एवं वास्तुविद्
📍 पता: एस. 2/1-70, द्वितीय तल, वरदान भवन, टेगोर टाउन एक्सटेंशन, भोजूबीर, वाराणसी-221002
📞 मोबाइल: 9935414722
नोट: यह राशिफल सामान्य ज्योतिषीय गणनाओं पर आधारित है। व्यक्तिगत कुंडली के अनुसार परिणाम भिन्न हो सकते हैं।

