मंगलवार, 1 सितंबर 2026 का राशिफल: जानिए कैसा रहेगा आपका दिन
वाराणसी। ग्रह-नक्षत्रों की चाल के अनुसार मंगलवार, 1 सितंबर 2026 का दिन कई राशियों के लिए शुभ और उपलब्धियों से भरा रह सकता है, जबकि कुछ राशि के जातकों को आर्थिक मामलों, यात्रा और आपसी संबंधों में सावधानी बरतने की जरूरत है। प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य विमल जैन के अनुसार पढ़िए मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का आज का राशिफल—
♈ मेष
समय संतोषजनक रहेगा। शिक्षा और प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। मनोरंजन की ओर रुझान बढ़ेगा। दर्शनीय स्थलों की यात्रा का प्रसंग बन सकता है। खर्च अधिक होगा, लेकिन सहयोगियों के कारण मन प्रसन्न रहेगा।
♉ वृषभ
कार्यों में गतिरोध का सामना करना पड़ सकता है। राजकीय पक्ष से उलझन संभव है। आय की तुलना में खर्च अधिक रहेगा। शंका-कुशंका के कारण मतभेद हो सकते हैं। यात्रा निराशाजनक रह सकती है। चोट-चपेट की भी आशंका है, इसलिए सावधानी बरतें।
♊ मिथुन
बुद्धि और चातुर्य से कुछ महत्वपूर्ण मसले हल होंगे। कार्य-व्यवसाय में विस्तार के योग हैं। समझदारी से लिया गया निर्णय लाभदायक साबित होगा। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा और आपसी गलतफहमियां दूर होंगी।
♋ कर्क
आरोग्य सुख मिलेगा और इच्छित घटनाएं घटित होंगी। आहार-विहार में नवीनता आएगी। ज्ञान-विज्ञान की ओर रुझान बढ़ेगा। पराक्रम में वृद्धि होगी और निजी जिंदगी में सुख-सुविधाओं के साधन उपलब्ध होंगे। यात्रा का प्रसंग भी बन सकता है।
♌ सिंह
आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। कार्य बनने से प्रसन्नता मिलेगी और आय के नए स्रोत सामने आएंगे। पुराने विवाद का समापन हो सकता है। प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी, हालांकि खर्च की अधिकता बनी रहेगी।
♍ कन्या
समस्याओं के कारण मन अशांत रह सकता है। उन्नति में व्यवधान और विरोधियों का वर्चस्व परेशान कर सकता है। किसी से धोखा मिलने की आशंका है। प्रेम संबंधों में प्रतिकूलता रहेगी। बात-बात पर क्रोध से बचें और वाहन चलाते समय विशेष सावधानी बरतें।
♎ तुला
सोची हुई योजना कार्यरूप में परिणित होगी। शारीरिक सुख में वृद्धि होगी। शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। परोपकार की ओर रुझान बढ़ेगा और आपसी संबंधों में मधुरता आएगी। यात्रा का अवसर भी मिल सकता है।
♏ वृश्चिक
दिनचर्या व्यवस्थित रहेगी और कोई महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल हो सकती है। व्यापारिक क्षेत्र में प्रगति होगी। नए संपर्क उपयोगी साबित होंगे। शुभ समाचार मिलेगा और बौद्धिक क्षमता में वृद्धि होगी। कुछ लंबित मसले भी हल होंगे।
♐ धनु
ग्रहस्थिति अनुकूल रहेगी। किसी आयोजन में शामिल होने का अच्छा अवसर मिलेगा। शिक्षा और प्रतियोगिता के क्षेत्र में महत्वपूर्ण सफलता हासिल हो सकती है। मान-सम्मान बढ़ेगा और यात्रा संतोषजनक रहेगी।
♑ मकर
प्रगति में व्यवधान आ सकता है। आर्थिक पक्ष को लेकर असंतोष रहेगा और इच्छित कार्यों में बाधाएं आएंगी। प्रेम संबंधों में कटुता संभव है। राजकीय पक्ष से अपेक्षित सहयोग नहीं मिलेगा। प्रतिष्ठा को लेकर भी सावधानी बरतने की जरूरत है।
♒ कुंभ
कठिनाइयों का निराकरण होगा और आपसी गलतफहमियां दूर होंगी। अपने विवेक से लिया गया निर्णय लाभप्रद साबित होगा। नए संपर्कों का अच्छा परिणाम मिलेगा। किसी महत्वपूर्ण उपलब्धि से मन प्रसन्न रहेगा।
♓ मीन
दिन बेहतर रहेगा और सकारात्मक विचारों का उदय होगा। वैवाहिक जीवन में सुख-शांति का वातावरण रहेगा। परिवार में मांगलिक आयोजन संपन्न हो सकता है। सामयिक सिद्धि के लिए किया गया प्रयास सार्थक होगा और यश-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।
🔸 ज्योतिष परामर्शदाता
विमल जैन
हस्तरेखा विशेषज्ञ, रत्न-परामर्शदाता, फलित अंक व ज्योतिषी एवं वास्तुविद्
📍 एस. 2/1-70, द्वितीय तल, वरदान भवन, टेगोर टाउन एक्सटेंशन, भोजूबीर, वाराणसी-221002
📞 मोबाइल: 9935414722

