रविवार, 27 सितंबर 2026 का राशिफल: जानिए कैसा रहेगा आपका दिन
वाराणसी। ग्रह-नक्षत्रों की चाल के अनुसार रविवार, 27 सितंबर 2026 का दिन कई राशियों के लिए भाग्योदय, आर्थिक लाभ और महत्वपूर्ण उपलब्धियों के अवसर लेकर आया है। कुछ जातकों को बकाया धन की प्राप्ति, नौकरी में पदोन्नति और व्यावसायिक सफलता मिल सकती है, जबकि कुछ राशियों को स्वास्थ्य, पारिवारिक तनाव और आपसी गलतफहमियों को लेकर सावधानी बरतने की जरूरत होगी। प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य विमल जैन के अनुसार पढ़िए मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का आज का राशिफल—
♈ मेष
स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव रह सकता है। सामयिक कार्यों में बाधाएं आएंगी और पारस्परिक संबंधों में मनमुटाव की स्थिति बन सकती है। सुख-सुविधाओं में कमी महसूस होगी। हालांकि शत्रु नुकसान पहुंचाने के प्रयास में सफल नहीं होंगे।
♉ वृषभ
योजना साकार होने की ओर बढ़ेगी। किसी उत्सव में शामिल होने का अच्छा अवसर मिलेगा। निराशा का अंत होगा और हर्षोल्लास का वातावरण रहेगा। सुख-सुविधाओं पर खर्च हो सकता है। धर्म के प्रति आस्था बढ़ेगी।
♊ मिथुन
लाभ के अच्छे अवसर मिलेंगे। सामाजिक गतिविधियों की ओर रुझान बढ़ेगा और मानसिक शांति मिलेगी। जिम्मेदारियों का निर्वाह करेंगे और अच्छे परिणाम के लिए प्रयासरत रहेंगे। आत्मीयजनों के साथ संबंध मधुर रहेंगे।
♋ कर्क
भाग्योदय का मार्ग प्रशस्त होगा। परिश्रम के अनुरूप सफलता मिलेगी और परिवार में खुशी का वातावरण रहेगा। आपसी संबंधों में विशेष प्रगति होगी। कार्यक्षमता बढ़ेगी और यात्रा संतोषजनक रहेगी।
♌ सिंह
मनोबल में कमी महसूस हो सकती है। नई समस्याएं सामने आएंगी और स्वयं लिया गया निर्णय अहितकर साबित हो सकता है। वैवाहिक जीवन में अशांति रहेगी। किसी से विवाद को लेकर परेशानी हो सकती है। यात्रा से भी कष्ट संभव है।
♍ कन्या
दिन बेहतर रहेगा और स्वास्थ्य में सुधार होगा। किसी के माध्यम से बकाया धन की प्राप्ति हो सकती है। जनसंपर्क के अच्छे अवसर मिलेंगे। भौतिक सुख-सुविधाओं पर खर्च होगा और पुराने विवाद का समापन होगा।
♎ तुला
सोचे हुए कार्यों में अनुकूलता रहेगी। निवेश किए गए धन का प्रतिफल प्राप्त होगा। मित्रों के माध्यम से कठिनाइयों का समाधान होगा। मनोरंजन की ओर रुझान बढ़ेगा और दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी।
♏ वृश्चिक
ग्रहयोग भाग्य के पक्ष में रहेगा। पारिवारिक जिम्मेदारियों को पूरा करने में सफलता मिलेगी और कोई महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल हो सकती है। नए कार्यों की रूपरेखा बनेगी। इच्छाशक्ति मजबूत होगी और दूर या समीप की यात्रा का प्रसंग बन सकता है।
♐ धनु
समस्याओं के कारण परेशानी रह सकती है। मनचाही सफलता मिलने में विलंब होगा और पारिवारिक समस्याएं प्रभावी रहेंगी। आपसी गलतफहमी से नुकसान की आशंका है। नई जिम्मेदारियों के निर्वाह में बाधा आएगी। धर्म के प्रति रुचि बनी रहेगी।
♑ मकर
परिस्थितियों में सुधार आएगा। मनचाही सफलता के अवसर मिलेंगे और अड़चनें समाप्त होंगी। नए संपर्कों से लाभ मिलेगा। जिम्मेदारियों को पूरा करने के लिए प्रयासरत रहेंगे। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा।
♒ कुंभ
व्यावसायिक सफलता का मार्ग प्रशस्त होगा। पारिवारिक समस्याएं सुलझने की ओर बढ़ेंगी। धन संचय की ओर रुझान रहेगा। रचनात्मक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी और लाभ के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे।
♓ मीन
योजना साकार होने की ओर बढ़ेगी। वाकपटुता से कार्य सिद्ध होंगे। नौकरी में पदोन्नति के योग हैं। कर्ज की अदायगी के प्रयास आगे बढ़ेंगे। मनोरंजन के साधन उपलब्ध होंगे और प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी।
🔸 ज्योतिष परामर्शदाता
विमल जैन
हस्तरेखा विशेषज्ञ, रत्न-परामर्शदाता, फलित अंक व ज्योतिषी एवं वास्तुविद्
📍 पता: एस. 2/1-70, द्वितीय तल, वरदान भवन, टेगोर टाउन एक्सटेंशन, भोजूबीर, वाराणसी-221002
📞 मोबाइल: 9935414722
नोट: यह राशिफल सामान्य ज्योतिषीय गणनाओं पर आधारित है। व्यक्तिगत कुंडली के अनुसार परिणाम भिन्न हो सकते हैं।

