रविवार, 20 सितंबर 2026 का राशिफल: जानिए कैसा रहेगा आपका दिन
वाराणसी। ग्रह-नक्षत्रों की चाल के अनुसार रविवार, 20 सितंबर 2026 का दिन कई राशियों के लिए आर्थिक लाभ, व्यावसायिक प्रगति और पारिवारिक सुख-शांति लेकर आया है। कुछ जातकों को आय के नए स्रोत और अप्रत्याशित लाभ के अवसर मिलेंगे, जबकि कुछ राशियों को आर्थिक नुकसान, बढ़ते खर्च और कार्यों में आने वाली बाधाओं को लेकर सावधानी बरतने की जरूरत होगी। प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य विमल जैन के अनुसार पढ़िए मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का आज का राशिफल—
♈ मेष
वांछित प्रगति के लिए किए जा रहे प्रयास सफल होंगे। किसी विशेष समस्या के संबंध में स्वयं लिया गया निर्णय लाभकारी साबित होगा। श्रेष्ठजनों से संपर्क बनेगा। पारिवारिक जिम्मेदारियों को पूरा करने में भी सफलता मिलेगी।
♉ वृषभ
पारिवारिक परेशानियां बनी रह सकती हैं। सामयिक कार्यों में निराशा मिलेगी। सहयोगियों की गतिविधियों के कारण मानसिक कष्ट हो सकता है। धन हानि की आशंका है। प्रगति के लिए किए जा रहे प्रयासों में अपेक्षित सफलता नहीं मिलेगी।
♊ मिथुन
कार्य-व्यवसाय में प्रगति के लिए मित्रों से विचार-विमर्श होगा। विवाद का समापन होगा और पारिवारिक सौहार्द बना रहेगा। भौतिक सुख-सुविधाओं के साधन उपलब्ध होंगे। मानसिक शांति मिलेगी और यात्रा सफल रहेगी।
♋ कर्क
लाभ का मार्ग प्रशस्त होगा। व्यावसायिक क्षेत्र में उन्नति होगी और जीवन में सुख-शांति का वातावरण रहेगा। यात्रा का अच्छा परिणाम प्राप्त होगा। परोपकार की भावना जागृत होगी और राजकीय पक्ष से सहयोग मिलेगा।
♌ सिंह
सामयिक सफलता के लिए किए गए प्रयास सार्थक होंगे। व्यक्तिगत परेशानियों में कमी आएगी। मान-प्रतिष्ठा बढ़ाने वाले कार्य संपन्न होंगे। विशिष्टजनों से संपर्क का लाभ मिलेगा और मित्रों से अपेक्षित सहयोग प्राप्त होगा।
♍ कन्या
मनचाही सफलता मिलने में व्यवधान आ सकता है। लंबे समय से प्रतीक्षित कार्यों में अड़चनें आएंगी। मेल-मिलाप में अरुचि रहेगी और धन की कमी परेशान कर सकती है। कर्ज की अदायगी समय पर न हो पाने से मन अशांत रहेगा।
♎ तुला
ग्रहस्थिति अनुकूल रहेगी। आपसी वैमनस्य समाप्त होगा और धन-संपत्ति से जुड़ा मामला सुलझने की ओर बढ़ेगा। परोपकार की भावना जागृत होगी। वैवाहिक जीवन संतोषजनक रहेगा और यात्रा सुखद होगी।
♏ वृश्चिक
दिन बेहतर रहेगा। परिस्थितियों में धीरे-धीरे सुधार आएगा और लाभ का मार्ग प्रशस्त होगा। राजनीतिक गतिविधियों की ओर रुचि बढ़ेगी। आय के नए स्रोत सामने आएंगे और मेल-मिलाप में रुचि रहेगी।
♐ धनु
भाग्य उन्नति में सहायक रहेगा। वाकपटुता से संकल्प सिद्ध होगा। योजना को साकार करने की दिशा में किए गए प्रयास आगे बढ़ेंगे। वैवाहिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। यात्रा संतोषजनक रहेगी और अध्यात्म के प्रति आस्था बढ़ेगी।
♑ मकर
कार्य-व्यवसाय में नुकसान की आशंका है। प्रगति में व्यवधान और बढ़ते खर्च की चिंता रहेगी। नई जिम्मेदारियों के निर्वाह में सफलता मिलेगी, लेकिन आपसी संबंधों में तालमेल का अभाव रह सकता है।
♒ कुंभ
निवेश किए गए धन का प्रतिफल आशा के अनुरूप प्राप्त होगा। परोपकार की भावना जागृत होगी। श्रेष्ठजनों से संपर्क का अच्छा परिणाम मिलेगा। परिवार में मांगलिक आयोजन संपन्न हो सकता है।
♓ मीन
व्यापारिक वातावरण मनोनुकूल रहेगा। शारीरिक सुख मिलेगा और अप्रत्याशित लाभ के अच्छे योग हैं। आपसी सलाह से कार्यों में सफलता मिलेगी। मनोरंजन के अवसर प्राप्त होंगे और विवाद का समापन होगा।
🔸 ज्योतिष परामर्शदाता
विमल जैन
हस्तरेखा विशेषज्ञ, रत्न-परामर्शदाता, फलित अंक व ज्योतिषी एवं वास्तुविद्
📍 पता: एस. 2/1-70, द्वितीय तल, वरदान भवन, टेगोर टाउन एक्सटेंशन, भोजूबीर, वाराणसी-221002
📞 मोबाइल: 9935414722
नोट: यह राशिफल सामान्य ज्योतिषीय गणनाओं पर आधारित है। व्यक्तिगत कुंडली के अनुसार परिणाम भिन्न हो सकते हैं

