18 सितंबर 2026 का राशिफल: जानिए कैसा रहेगा आपका दिन
वाराणसी। ग्रह-नक्षत्रों की चाल के अनुसार शुक्रवार, 18 सितंबर 2026 का दिन कई राशियों के लिए आर्थिक लाभ, व्यापारिक प्रगति और महत्वपूर्ण उपलब्धियों के अवसर लेकर आया है। वहीं कुछ राशियों के लिए रात्रि 10:26 बजे के बाद परिस्थितियों में बदलाव देखने को मिलेगा। ऐसे में आर्थिक मामलों, स्वास्थ्य और महत्वपूर्ण निर्णयों में सावधानी बरतने की जरूरत होगी। प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य विमल जैन के अनुसार पढ़िए मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का आज का राशिफल—
♈ मेष
आज रात्रि 10:26 बजे तक समय अव्यवस्थित रहेगा। समस्याओं को लेकर चिंता बनी रहेगी और शत्रु सक्रिय हो सकते हैं। इसके बाद स्वास्थ्य में सुधार होगा, तनाव में कमी आएगी और लाभ का मार्ग प्रशस्त होगा।
♉ वृषभ
आज रात्रि 10:26 बजे तक समय अनुकूल रहेगा। कार्यक्षमता में वृद्धि होगी, योजना साकार होगी और लक्ष्य की प्राप्ति होगी। इसके बाद शंका-कुशंका प्रभावी हो सकती है। जोखिम उठाने से नुकसान की आशंका है।
♊ मिथुन
निवेश किए गए धन का प्रतिफल प्राप्त होगा। परिस्थितियों में धीरे-धीरे सुधार आएगा। राजनीतिक लाभ के लिए किया गया प्रयास सार्थक होगा। परिवार में हर्षोल्लास का वातावरण रहेगा और मनोरंजन के अवसर मिलेंगे।
♋ कर्क
आर्थिक और व्यावसायिक क्षेत्र में परिश्रम के अनुरूप सफलता मिलेगी। धन संचय की ओर रुझान बढ़ेगा। वरिष्ठजनों की सलाह उपयोगी साबित होगी। दर्शनीय स्थलों की यात्रा का अवसर मिल सकता है।
♌ सिंह
आज रात्रि 10:26 बजे तक समय असंतोषजनक रहेगा। आर्थिक कठिनाइयों, शारीरिक कष्ट और आपसी तनाव का सामना करना पड़ सकता है। इसके बाद समय बेहतर होगा। नई योजना पूरी होगी और व्यापारिक लाभ मिलेगा।
♍ कन्या
आज रात्रि 10:26 बजे तक समय अनुकूल रहेगा। अधूरे कार्य पूरे होंगे, दांपत्य जीवन मधुर रहेगा और अप्रत्याशित लाभ मिल सकता है। इसके बाद समय व्यवधानकारक रहेगा और समस्याओं को लेकर चिंता बढ़ सकती है।
♎ तुला
व्यापार विस्तार की योजना सफल होगी। स्वास्थ्य में अपेक्षित सुधार होगा और स्वजनों से सहयोग मिलेगा। धन संचय की ओर रुझान बढ़ेगा। दर्शनीय स्थलों की यात्रा का अवसर भी मिल सकता है।
♏ वृश्चिक
अभीष्ट कार्यों में संतोषजनक सफलता मिलेगी। प्रभावशाली लोगों से संपर्क का लाभ प्राप्त होगा। राजनीतिक गतिविधियों में सक्रियता बढ़ेगी और राजकीय पक्ष से लाभ मिलने के योग हैं। मौज-मस्ती पर खर्च हो सकता है।
♐ धनु
आज रात्रि 10:26 बजे तक दिनचर्या अव्यवस्थित रह सकती है। कार्यों में अड़चनें आएंगी और सहयोगियों से विवाद संभव है। शत्रुओं से नुकसान की आशंका भी है। इसके बाद निवेश की गई पूंजी का प्रतिफल मिलेगा और मन प्रसन्न रहेगा।
♑ मकर
आज रात्रि 10:26 बजे तक परिस्थितियां अनुकूल रहेंगी। नई योजना का श्रीगणेश होगा, उन्नति के अवसर मिलेंगे और मनोरंजन के साधन उपलब्ध होंगे। इसके बाद प्रगति में गतिरोध आ सकता है और इच्छित योजना अधूरी रह सकती है।
♒ कुंभ
समझदारी से लिया गया निर्णय और किया गया कार्य हितकर साबित होगा। पारिवारिक कठिनाइयों में कमी आएगी। महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करने के लिए प्रयासरत रहेंगे। मनोरंजन के साधन भी उपलब्ध होंगे।
♓ मीन
विचाराधीन योजना मूर्तरूप लेगी। धन लाभ के अच्छे अवसर मिलेंगे। दांपत्य जीवन में संतोष रहेगा और प्रेम संबंधों में प्रगति होगी। वरिष्ठजनों की सलाह लाभदायक साबित होगी।
🔸 ज्योतिष परामर्शदाता
विमल जैन
हस्तरेखा विशेषज्ञ, रत्न-परामर्शदाता, फलित अंक व ज्योतिषी एवं वास्तुविद्
📍 पता: एस. 2/1-70, द्वितीय तल, वरदान भवन, टेगोर टाउन एक्सटेंशन, भोजूबीर, वाराणसी-221002
📞 मोबाइल: 9935414722
नोट: यह राशिफल सामान्य ज्योतिषीय गणनाओं पर आधारित है। व्यक्तिगत कुंडली के अनुसार परिणाम भिन्न हो सकते हैं।

