शनिवार, 26 सितंबर 2026 का राशिफल: जानिए कैसा रहेगा आपका दिन

WhatsApp Channel Join Now

वाराणसी। ग्रह-नक्षत्रों की चाल के अनुसार शनिवार, 26 सितंबर 2026 का दिन कई राशियों के लिए आर्थिक लाभ, कार्य-व्यवसाय में प्रगति और भाग्योन्नति के अवसर लेकर आया है। कुछ जातकों को बकाया धन की प्राप्ति, शुभ समाचार और महत्वपूर्ण संपर्कों का लाभ मिलेगा, जबकि कुछ राशियों को वाद-विवाद, आर्थिक परेशानी और जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचने की जरूरत होगी। प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य विमल जैन के अनुसार पढ़िए मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का आज का राशिफल—

♈ मेष

आज दिन अशुभ रह सकता है। सामयिक कार्यों में निराशा मिलेगी और विवादास्पद मामला उलझने की ओर बढ़ सकता है। पठन-पाठन में अरुचि रहेगी। वैचारिक स्थिरता का अभाव रहेगा और मान-सम्मान में कमी की स्थिति बन सकती है।

♉ वृषभ

निराशा का अंत होगा और लाभ का मार्ग प्रशस्त होगा। किसी आयोजन में शामिल होने का अच्छा अवसर मिलेगा। बौद्धिक क्षमता का विकास होगा। सामाजिक गतिविधियों की ओर रुझान बढ़ेगा और मानसिक शांति मिलेगी।

♊ मिथुन

कठिनाइयों में कुछ कमी आएगी। स्वजनों और परिजनों के माध्यम से बकाया धन की वसूली हो सकती है। जनकल्याण की भावना जागृत होगी। राजनीतिक गतिविधियों की ओर रुचि बढ़ेगी और यात्रा सुखद रहेगी।

♋ कर्क

सोचे हुए कार्यों में प्रगति होगी। जनसंपत्ति से जुड़ा मामला सुलझने की ओर बढ़ेगा। विशिष्टजनों से संपर्क लाभकारी रहेगा। विवाद का समापन आपके पक्ष में हो सकता है। मनोरंजन के साधन उपलब्ध होंगे।

♌ सिंह

नई योजना शुरू करने का प्रयास असफल हो सकता है। मित्रों से मतभेद और भौतिक सुख-सुविधाओं में कमी महसूस होगी। जल्दबाजी में लिया गया निर्णय अहितकर साबित हो सकता है। वाद-विवाद से परेशानी बढ़ेगी और कर्ज को लेकर चिंता रहेगी।

♍ कन्या

सोचे हुए कार्य पूर्णता की ओर बढ़ेंगे। कार्य-व्यवसाय में प्रगति होगी और स्वजनों से अपेक्षित सहयोग मिलेगा। विवादास्पद मामला सुलझने की ओर बढ़ेगा। आवागमन में अनुकूलता रहेगी और शुभ समाचार की प्राप्ति होगी।

♎ तुला

व्यापारिक वातावरण मनोनुकूल रहेगा। निवेश किए गए धन का प्रतिफल प्राप्त होगा। जनसंपर्क के अच्छे अवसर मिलेंगे। धर्म-अध्यात्म के प्रति आस्था बढ़ेगी। मानसिक शांति मिलेगी और परोपकार की भावना जागृत होगी।

♏ वृश्चिक

दिन शुभ रहेगा। भाग्योन्नति के नए अवसर सामने आएंगे। सामयिक सफलता के लिए किए गए प्रयास सार्थक होंगे। शुभ कार्य संपन्न होंगे। जीवन में सुख-शांति का वातावरण रहेगा और सकारात्मक विचारों का उदय होगा।

♐ धनु

कार्य-व्यवसाय में निराशा रह सकती है। दुराचरण के प्रति अरुचि रहेगी। लापरवाही से नुकसान होने की आशंका है। परिश्रम के बावजूद प्रगति को लेकर संदेह बना रहेगा। वाद-विवाद से अड़चनें और मानसिक उलझनें बढ़ सकती हैं, इसलिए सतर्कता जरूरी है।

♑ मकर

वाकपटुता से कार्य सिद्ध होंगे। पारिवारिक जिम्मेदारियों को पूरा करने के प्रयास सफल होंगे। विभिन्न क्षेत्रों में अनुकूलता रहेगी। शुभ समाचार मिलने से प्रसन्नता होगी और लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।

♒ कुंभ

मित्रों और परिजनों से सहयोग मिलेगा। शुभ भावनाओं के उदय से आत्मिक शांति की अनुभूति होगी। दूसरों के आश्वासन से राहत मिलेगी। जटिल समस्याओं का समाधान होगा और परिवार में मांगलिक आयोजन संपन्न हो सकता है।

♓ मीन

इच्छित योजना का शुभारंभ होगा। आर्थिक और व्यावसायिक क्षेत्र में परिश्रम के अनुरूप सफलता मिलेगी। विशिष्टजनों से संपर्क लाभकारी रहेगा। परोपकार की भावना जागृत होगी और दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा।

🔸 ज्योतिष परामर्शदाता

विमल जैन
हस्तरेखा विशेषज्ञ, रत्न-परामर्शदाता, फलित अंक व ज्योतिषी एवं वास्तुविद्

📍 पता: एस. 2/1-70, द्वितीय तल, वरदान भवन, टेगोर टाउन एक्सटेंशन, भोजूबीर, वाराणसी-221002
📞 मोबाइल: 9935414722

नोट: यह राशिफल सामान्य ज्योतिषीय गणनाओं पर आधारित है। व्यक्तिगत कुंडली के अनुसार परिणाम भिन्न हो सकते हैं।

Share this story