सोमवार, 28 सितंबर 2026 का राशिफल: जानिए कैसा रहेगा आपका दिन
वाराणसी। ग्रह-नक्षत्रों की चाल के अनुसार सोमवार, 28 सितंबर 2026 का दिन कई राशियों के लिए कार्य-व्यवसाय में प्रगति, आर्थिक समस्याओं के समाधान और महत्वपूर्ण उपलब्धियों के अवसर लेकर आया है। वहीं कुछ राशियों के लिए सुबह 10:14 बजे के बाद ग्रहस्थिति में बदलाव देखने को मिलेगा। ऐसे में महत्वपूर्ण निर्णय, आर्थिक मामले और पारिवारिक संबंधों में समय के अनुसार सावधानी बरतना जरूरी होगा। प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य विमल जैन के अनुसार पढ़िए मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का आज का राशिफल—
♈ मेष
आज सुबह 10:14 बजे तक समय विपरीत रहेगा। राजकीय पक्ष से उलझनें हो सकती हैं, मित्रों से अनबन और विचारों में उग्रता रहेगी। इसके बाद समय बेहतर होगा। व्यावसायिक उन्नति होगी और समस्या का समाधान आपके पक्ष में होगा।
♉ वृषभ
आज सुबह 10:14 बजे तक समय सफलताजनक रहेगा। संपर्क उपयोगी साबित होंगे, स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और यात्रा सुखद होगी। इसके बाद लाभ अर्जित करने में व्यवधान आ सकता है। कार्यों में निराशा और आत्मबल में कमी महसूस हो सकती है।
♊ मिथुन
वाकपटुता से संकल्प सिद्ध होगा। जिम्मेदारियों को निभाने के लिए खर्च करना पड़ सकता है। सामयिक कार्यों से यश की प्राप्ति होगी। जनकल्याण की भावना जागृत होगी और दर्शनीय स्थलों की यात्रा का अवसर मिल सकता है।
♋ कर्क
कार्य-व्यवसाय में परिश्रम के अनुरूप सफलता मिलेगी। पराक्रम में वृद्धि होगी और आपसी सलाह से कामयाबी मिलेगी। पारिवारिक वातावरण में हर्षोल्लास रहेगा और मन प्रसन्न रहेगा।
♌ सिंह
आज सुबह 10:14 बजे तक भाग्य में कमी महसूस हो सकती है। समस्याओं के कारण चिंता, उन्नति में बाधा और प्रेम संबंधों में कटुता रह सकती है। इसके बाद समय बेहतर होगा। नई योजना सफल होगी और पारिवारिक सुख मिलेगा।
♍ कन्या
आज सुबह 10:14 बजे तक समय प्रगतिकारक रहेगा। व्यक्तिगत परेशानियां कम होंगी, इच्छाशक्ति मजबूत होगी और यात्रा सुखद रहेगी। इसके बाद स्वास्थ्य सुख में कमी और कार्यों में अड़चनें आ सकती हैं।
♎ तुला
लंबे समय से प्रतीक्षित कार्यों के बनने से प्रसन्नता होगी। आर्थिक समस्या का समाधान होगा और आपसी सौहार्द बना रहेगा। दूसरों के आश्वासन से मानसिक राहत मिलेगी। सकारात्मक भावनाओं का उदय होगा।
♏ वृश्चिक
व्यापार में धन निवेश करेंगे। शिक्षा और प्रतियोगिता के क्षेत्र में महत्वपूर्ण सफलता मिलेगी। मित्रों के बीच मौजूद गलतफहमियां दूर होंगी। धन-संपत्ति से जुड़ा मामला आपके पक्ष में सुलझने की ओर बढ़ेगा।
♐ धनु
आज सुबह 10:14 बजे तक समय अशुभ रहेगा। निर्णय लेने में परेशानी हो सकती है और स्पष्टवादिता नुकसानदायक साबित हो सकती है। तनाव भी बना रहेगा। इसके बाद समय अनुकूल होगा। मनोरथ पूरे होंगे और भौतिक सुख-सुविधाएं प्राप्त होंगी।
♑ मकर
आज सुबह 10:14 बजे तक समय आपके पक्ष में रहेगा। पराक्रम से कुछ कार्य बनने की ओर बढ़ेंगे और यश की प्राप्ति होगी। इसके बाद परिस्थितियां विपरीत हो सकती हैं। समस्याएं प्रभावी होंगी और जिम्मेदारियों को निभाने में मुश्किलें आएंगी।
♒ कुंभ
परिस्थितियों में धीरे-धीरे सुधार आएगा। नई योजना का शुभारंभ होगा। शिक्षा और प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। राजनीतिक गतिविधियों की ओर रुचि बढ़ेगी और मनोरंजन के साधन उपलब्ध होंगे।
♓ मीन
शारीरिक सुख मिलेगा। अपने विवेक से लिया गया निर्णय हितकर साबित होगा। विवादास्पद मामला सुलझने की ओर बढ़ेगा। मान-सम्मान बढ़ाने वाले कार्य संपन्न होंगे और प्रेम संबंधों में प्रगति होगी।
🔸 ज्योतिष परामर्शदाता
विमल जैन
हस्तरेखा विशेषज्ञ, रत्न-परामर्शदाता, फलित अंक व ज्योतिषी एवं वास्तुविद्
📍 पता: एस. 2/1-70, द्वितीय तल, वरदान भवन, टेगोर टाउन एक्सटेंशन, भोजूबीर, वाराणसी-221002
📞 मोबाइल: 9935414722
नोट: यह राशिफल सामान्य ज्योतिषीय गणनाओं पर आधारित है। व्यक्तिगत कुंडली के अनुसार परिणाम भिन्न हो सकते हैं।

