सोमवार, 21 सितंबर 2026 का राशिफल: जानिए कैसा रहेगा आपका दिन
वाराणसी। ग्रह-नक्षत्रों की चाल के अनुसार सोमवार, 21 सितंबर 2026 का दिन कई राशियों के लिए आर्थिक लाभ, कार्य-व्यवसाय में प्रगति और महत्वपूर्ण उपलब्धियों के अवसर लेकर आया है। वहीं कुछ राशियों के लिए सुबह 11:15 बजे के बाद ग्रहस्थिति में बदलाव देखने को मिलेगा। ऐसे में स्वास्थ्य, धन और पारिवारिक संबंधों से जुड़े मामलों में सावधानी जरूरी होगी। प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य विमल जैन के अनुसार पढ़िए मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का आज का राशिफल—
♈ मेष
मनचाही योजना मूर्तरूप लेगी। शत्रु परास्त होंगे और मित्रों से अपेक्षित सहयोग मिलेगा। पठन-पाठन में रुचि बढ़ेगी। धन संचय की ओर प्रवृत्ति रहेगी और प्रेम संबंधों में प्रगति होगी।
♉ वृषभ
आज सुबह 11:15 बजे तक समय अशुभ रह सकता है। परिस्थितियों में प्रतिकूलता, स्वास्थ्य संबंधी परेशानी और धन हानि की आशंका है। इसके बाद दिनचर्या व्यवस्थित होगी और साहसिक प्रयासों में प्रगति होगी।
♊ मिथुन
आज सुबह 11:15 बजे तक समय शुभ रहेगा। व्यक्तित्व का विकास होगा और इच्छाशक्ति मजबूत होगी। इसके बाद नई समस्याएं प्रभावी हो सकती हैं। परिवार में अशांति और आपसी तालमेल की कमी रह सकती है।
♋ कर्क
कार्य-व्यवसाय और आर्थिक पक्ष में उन्नति होगी। स्वजनों के माध्यम से कुछ समस्याओं का समाधान होगा। आय के नए स्रोत सामने आएंगे। पारिवारिक सद्भाव बना रहेगा, वैवाहिक जीवन संतोषजनक रहेगा और यात्रा सफल होगी।
♌ सिंह
महत्वपूर्ण कार्यों में सफलता मिलेगी। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी और निजी जीवन में नई उपलब्धि हासिल हो सकती है। पारिवारिक संबंधों में सुधार आएगा। आपसी गलतफहमियां दूर होंगी और मन प्रसन्न रहेगा।
♍ कन्या
आज सुबह 11:15 बजे तक स्वास्थ्य संबंधी परेशानी रह सकती है। निर्णय-अनिर्णय की स्थिति और मानसिक कष्ट बना रहेगा। इसके बाद परिस्थितियां अनुकूल होंगी। जनसंपर्क का अवसर मिलेगा और यात्रा का प्रसंग बन सकता है।
♎ तुला
आज सुबह 11:15 बजे तक व्यापार में अनुकूलता रहेगी। व्यक्तिगत समस्याएं हल होंगी और धन प्राप्ति के योग बनेंगे। इसके बाद मनचाही सफलता मिलने में संदेह रहेगा और पारिवारिक मतभेद सामने आ सकते हैं।
♏ वृश्चिक
व्यापारिक वातावरण मनोनुकूल रहेगा। अपने विवेक से लिया गया निर्णय हितकर साबित होगा। परिवार में मांगलिक आयोजन संपन्न हो सकता है। आय के नए स्रोत सामने आएंगे और भौतिक सुख-सुविधाएं मिलेंगी।
♐ धनु
कार्य-व्यापार में सुधार होगा। विवादास्पद मामला हल होगा और शत्रु परास्त होंगे। सुख-सुविधाओं के साधन उपलब्ध होंगे। मनोरंजन की ओर रुझान बढ़ेगा और नई जिम्मेदारियों का सफलतापूर्वक निर्वाह करेंगे।
♑ मकर
आज सुबह 11:15 बजे तक प्रगति में अवरोध आ सकता है। वैचारिक अस्थिरता और आरोप-प्रत्यारोप की स्थिति बन सकती है। इसके बाद समय शुभ रहेगा। आर्थिक लाभ मिलेगा और मान-सम्मान में वृद्धि होगी।
♒ कुंभ
आज सुबह 11:15 बजे तक ग्रहयोग आपके पक्ष में रहेगा। धन प्राप्ति के अच्छे अवसर मिलेंगे और आपसी सलाह से सफलता मिलेगी। इसके बाद समय अशुभ हो सकता है। नई योजना अधूरी रह सकती है और अपनी प्रतिभा का पूरा उपयोग नहीं कर पाएंगे।
♓ मीन
साहसिक प्रयासों में प्रगति होगी। निवेश की गई पूंजी का प्रतिफल प्राप्त होगा। समस्याओं के समाधान में स्वजन सहायक साबित होंगे। सकारात्मक विचारों से आत्मिक शांति मिलेगी। दर्शनीय स्थलों की यात्रा का अवसर मिलेगा और मन प्रसन्न रहेगा।
🔸 ज्योतिष परामर्शदाता
विमल जैन
हस्तरेखा विशेषज्ञ, रत्न-परामर्शदाता, फलित अंक व ज्योतिषी एवं वास्तुविद्
📍 पता: एस. 2/1-70, द्वितीय तल, वरदान भवन, टेगोर टाउन एक्सटेंशन, भोजूबीर, वाराणसी-221002
📞 मोबाइल: 9935414722
नोट: यह राशिफल सामान्य ज्योतिषीय गणनाओं पर आधारित है। व्यक्तिगत कुंडली के अनुसार परिणाम भिन्न हो सकते हैं।

