शुक्रवार, 11 सितंबर 2026 का राशिफल: जानिए कैसा रहेगा आपका दिन
वाराणसी। ग्रह-नक्षत्रों की चाल के अनुसार शुक्रवार, 11 सितंबर 2026 का दिन कई राशियों के लिए सफलता, आर्थिक लाभ और पारिवारिक खुशियां लेकर आ सकता है। वहीं कुछ राशियों के लिए रात्रि 1:07 बजे के बाद परिस्थितियों में बदलाव देखने को मिलेगा। ऐसे में स्वास्थ्य, व्यापार, धन और आपसी संबंधों के मामलों में सावधानी बरतना जरूरी होगा। प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य विमल जैन के अनुसार पढ़िए मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का आज का राशिफल—
♈ मेष
लंबे समय से प्रतीक्षित कार्यों में सफलता मिलेगी। पारिवारिक वातावरण सुख-शांतिपूर्ण रहेगा। भोग-विलास की ओर रुझान बढ़ेगा। जिम्मेदारियों को निभाने के लिए खर्च करना पड़ सकता है। धन प्राप्ति के अच्छे अवसर मिलेंगे।
♉ वृषभ
आज रात्रि 1:07 बजे तक समय असंतोषजनक रह सकता है। लाभ में कमी, प्रतिष्ठा पर आघात और विवाद की स्थिति बन सकती है। इसके बाद मित्रों के साथ चली आ रही गलतफहमियां दूर होने लगेंगी।
♊ मिथुन
आज रात्रि 1:07 बजे तक समय बेहतर रहेगा। आत्मबल के सहारे कार्यों में सफलता मिलेगी और व्यापार में लाभ होगा। इसके बाद समय प्रतिकूल हो सकता है। कष्ट, हानि, विवाद और भाग्य संबंधी उलझनें संभव हैं, इसलिए सजग रहें।
♋ कर्क
समय बेहतर रहेगा और मनचाही सफलता मिलने के योग हैं। परिवार में मांगलिक आयोजन संपन्न हो सकता है। पारिवारिक खुशी मिलेगी। प्रेम संबंधों में प्रगति होगी और मनोरंजन की ओर रुझान बढ़ेगा।
♌ सिंह
दिन अनुकूल रहेगा। व्यक्तित्व का विकास होगा और मित्रों व परिजनों से संबंध बेहतर रहेंगे। शुभ समाचार प्राप्त होगा। विरोधी परास्त होंगे। मौज-मस्ती पर खर्च हो सकता है और दर्शनीय स्थलों की यात्रा का अवसर मिलेगा।
♍ कन्या
आज रात्रि 1:07 बजे तक परिस्थितियां प्रतिकूल रह सकती हैं। मित्रों और स्वजनों से मतभेद तथा व्यर्थ की भागदौड़ संभव है। इसके बाद समय सफलता में सहायक होगा। लाभ का मार्ग प्रशस्त होगा और धर्म-अध्यात्म के प्रति आस्था बढ़ेगी।
♎ तुला
आज रात्रि 1:07 बजे तक योजना साकार होने की ओर बढ़ेगी। इच्छित पद की प्राप्ति और धन लाभ के योग हैं। इसके बाद समय कष्टकारी रह सकता है। स्वास्थ्य में प्रतिकूलता और साझेदारी के व्यापार में हानि की आशंका है।
♏ वृश्चिक
अपने विवेक से लिया गया निर्णय हितकर साबित होगा। नौकरी में पदोन्नति से जुड़ा मामला हल हो सकता है। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। मनोरंजन के अवसर प्राप्त होंगे और सुख-सुविधाओं के साधन उपलब्ध होंगे।
♐ धनु
उन्नति के अच्छे अवसर मिलेंगे। मनोरंजन की ओर रुझान बढ़ेगा। राजनीतिक गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी और धन लाभ का मार्ग प्रशस्त होगा। यात्रा सकुशल रहेगी।
♑ मकर
आज रात्रि 1:07 बजे तक लाभ का मार्ग अवरुद्ध रह सकता है और वरिष्ठजनों की सलाह स्वीकार करने में हिचक रहेगी। इसके बाद समय उन्नतिकारक होगा। पारस्परिक संबंधों में मधुरता आएगी और आर्थिक उन्नति के अवसर मिलेंगे।
♒ कुंभ
आज रात्रि 1:07 बजे तक कुछ कार्य बनने से खुशी मिलेगी और कठिनाइयों में कमी का एहसास होगा। वाहन सुख की प्राप्ति होगी। इसके बाद व्यापारिक प्रगति में बाधाएं आ सकती हैं और धन की क्षति की आशंका है।
♓ मीन
योजना साकार होने की ओर बढ़ेगी और आनंद की अनुभूति होगी। विशिष्टजनों से संपर्क लाभकारी रहेगा। यात्रा का अच्छा परिणाम प्राप्त होगा। अध्यात्म के प्रति आस्था बढ़ेगी और दूसरों के आश्वासन से मानसिक राहत मिलेगी।
🔸 ज्योतिष परामर्शदाता
विमल जैन
हस्तरेखा विशेषज्ञ, रत्न-परामर्शदाता, फलित अंक व ज्योतिषी एवं वास्तुविद्
📍 पता: एस. 2/1-70, द्वितीय तल, वरदान भवन, टेगोर टाउन एक्सटेंशन, भोजूबीर, वाराणसी-221002
📞 मोबाइल: 9935414722
नोट: यह राशिफल सामान्य ज्योतिषीय गणनाओं पर आधारित है। व्यक्तिगत कुंडली के अनुसार परिणाम भिन्न हो सकते हैं।

