Vastu Tips: घर में लाएं मिट्टी का एक मटका, इन परेशानियों से मिलेगी हमेशा के लिए निजात

WhatsApp Channel Join Now

पुराने समय में फ्रिज नहीं हुआ करता था तो लोग गर्मियों में मिट्टी के बने मटकों में पानी ठंडा कर पिया करते थे। आज भी कुछ लोग अपने घरों में मटके का पानी पीना पसंद करते हैं। मटके के पानी के सेवन से सेहत  और मन दोनों ही शांत रहता है। लेकिन कम ही लोगों को ये मालूम होगा कि वास्तु में भी मटके के पानी पीने के कई लाभों को बताया गया है। इतना ही नहीं वास्तु के अनुसार घर में पड़ा मटका आपके भाग्य और दुर्भाग्य का कारण बन सकता है। आज हम आपको वास्तु के अनुसार मटके का हमारे जीवन पर क्या प्रभाव है उसके बारे में बताने जा रहे हैं। 

matka

अगर घर में मिट्टी का मटका आपने रखा है तो उसे कभी खाली नहीं रहने दें। खाली मटका जीवन में खालीपन के साथ उदासीनता को लाता है। मटके को  हमेशा घर  के उत्तर दिशा में ही रखें क्योंकि घर की उत्तर दिशा जल देवता की दिशा मानी जाती है और  दिशा में पानी का घड़ा रखने से जीवन में खुशहाली आती है। जब कभी घड़े को साफ करें या फिर धूप में रखें तो घड़े वाली जगह पर किसी बर्तन में पानी भरकर रख दें। घर में आए किसी भी व्यक्ति को पानी पिलाए बगैर घर से न जाने दें। क्यूंकि ऐसा कहा जाता है कि प्यासे को पानी पिलाना बड़े पुण्य की बात होती है।  

matka

कभी भी घर में खाली या टूटा मटका नहीं रखें। क्योंकि टूटा मटका मानसिक तनाव पैदा करती है। यदि घर में किसी व्यक्ति को मानसिक परेशानी है तो उसे हर रोज मटके में भरे पानी से पौधों को जल देना चाहिए। ऐसा करने से धीरे-धीरे व्यक्ति की मानसिक स्थिति में परिवर्तन आने लगेगा और कुछ दिनों के बाद उसका तनाव कम होना शुरू हो जायेगा। 

matka

घर को सजाने के लिए मिट्टी के खिलौने का प्रयोग करना चाहिए। ऐसा करने से घर में हमेशा खुशियों माहौल बना रहता है। मिट्टी के बर्तन घर में रखने से घर में सदैव भीनी-भीनी खुशबू बनी रहती है, जो घर का वातावरण पॉजिटिव बनाए रखने में मदद करती है। वास्तु के अनुसार मिट्टी का मटका आपके लिए गुड लक लाता है। इसे घर में रखने से हर प्रकार की नेगेटिव एनर्जी खत्म होती है साथ ही आपके मन की हर इच्छा पूरी करने में भी यह आपकी मदद करता है।

matka

यदि आप किसी नए काम की शुरुआत करने जा रहे हैं, तो इस बात का विशेष ध्यान रखें कि जिस जगह से आप काम की शुरुआत करने जा रहे हैं वहां मिट्टी का गोल मटका रखें। ऐसा करने से आप सफलता की सीढ़ी चढ़ते जाएंगे। इतना ही नहीं अगर आपके घर में बहुत ज्यादा लड़ाई-झगड़ा होता है तो घर के कोने में 1-2 मिट्टी के बने गमले में या मटके में ही पौधा लगा कर हर रोज उसमें पानी दें। घर के जिस व्यक्ति को सबसे अधिक गुस्सा आता है, उसे हर रोज पौधों को पानी देना चाहिए। घर में चल रहा हर तरह का वाद विवाद बहुत जल्द खत्म हो जाएगा।

matka

यदि आपको पैसों से जुड़ी किसी भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है तो इससे बचने के लिए मिट्टी के बने बर्तन में पशु-पक्षियों का दाना डालें। गर्मियों में उस बर्तन में पानी जरूर भरकर रखें। पर इस बात का विशेष ध्यान रखियेगा कि वो पानी वही हो जो आप पीते हैं। ऐसा करने से धन संबंधी परेशानी बहुत जल्दी दूर हो जाएगी। 

Share this story