क्या आप जानते हैं उज्जैन के इस मंदिर में मृत्यु के लिए दीपक जलाने आते हैं लोग

​​​​​​​
m
WhatsApp Channel Join Now

उज्जैन को देवों के देव महादेव की नगरी माना जाता है। यहां कई ऐसे मंदिर हैं जो अपने अनोखे इतिहास की वजह से चर्चा का केंद्र बने रहते हैं। अक्सर लोग अपने बेहतर जीवन, आर्थिक तंगी से राहत, अच्छी सेहत की मनोकामनाओं से छुटकारा पाने के लिए मंदिर में भगवान के दर्शन करने जाते हैं लेकिन क्या आपने सुना है कि उज्जैन में एक ऐसा मंदिर है जहां खासतौर पर लोग मोक्ष की कामना करने के लिए भी आते है। इतना ही नहीं, ऐसा भी कहा जाता है कि इस मंदिर में उनकी प्रार्थना के कुछ ही घंटों में पूरी हो जाती है। आइए जानते हैं इस मंदिर के पौराणिक इतिहास के बारे में। 

n
उज्जैन का अनोखा मंदिर
यह मंदिर है शिप्रा नदी के किनारे स्थित रामघाट पर बना हुआ है। ऐसा कहा जाता है कि यह दुनिया का एकमात्र ऐसा मंदिर है जहां यमराज के साथ धर्मराज और चित्रगुप्त भी विराजित हैं। यहां पर दर्शन करने मात्र से कष्ट, पाप और कालसर्प दोष से मुक्ति मिलती है। उज्जैन के इस धर्मराज चित्रगुप्त मंदिर का उल्लेख स्कंद पुराण और अग्नि पुराण में भी मिलता है।लोगों के मुताबिक यहां पर यमराज, धर्मराज, चित्रगुप्त और यमराज की बहन यमुना विराजमान है। जो लोग यहां पर दर्शन करने आते हैं उनके कष्ट, पाप और दोष मुक्त हो जाते हैं। इसके अलावा कालसर्प दोष से छुटकारा दिलाने के लिए इस मंदिर का खास महत्व माना जाता है। 

n

सालों पुराना है मंदिर का इतिहास
येमंदिर 400 साल से भी ज्यादा पुराना है। यहां हर दिन हजारों की संख्या में लोग दर्शन करने के लिए आते हैं। इसके अलावा यहां मंदिर में दीपक जलाने का विशेष महत्व है। साथ ही कहा जाता है कि इस मंदिर में दर्शन करने से अकाल मृत्यु के भय से मुक्ति मिलती है। 

n

48 घंटे में मिलता है मोक्ष
ऐसी मान्यता है कि शारीरिक कष्टों से परेशान जिंदगी और मौत के बीच जूझने वाले व्यक्ति मोक्ष की प्राप्ति के लिए खास पूजा करवाते हैं। इस मंदिर में पूजा करने के 48 घंटों के अंदर परिणाम देखने को मिलता है। इस मंदिर में पूजा-अर्चना करने से स्वास्थ्य लाभ भी पहुंचता है। 

m

मृत्यु के लिए जलाते हैं दीपक
धर्मराज और चित्रगुप्त का ये अनोखा मंदिर अपनी मान्यता के चलते काफी प्रचलित है।कहा जाता है कि अगर किसी व्यक्ति को कोई बीमारी लाइलाज है, तो इस मंदिर में आकर अगर वह व्यक्ति अपने मोक्ष के लिए घी का दीपक जलाता है, तो कुछ समय में ही उसको मोक्ष की प्राप्ति हो जाती है और उन सभी कष्टों से छुटकारा मिल जाता है। 

हमारे टेलीग्राम ग्रुप को ज्‍वाइन करने के लि‍ये  यहां क्‍लि‍क करें, साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर और वाराणसी से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप डाउनलोड करने के लि‍ये  यहां क्लिक करें।

Share this story