धनतेरस के दिन घर के मुख्य द्वार पर ये कार्य करना होता है शुभ, मां लक्ष्मी होंगी प्रसन्न

WhatsApp Channel Join Now

हिन्दू पंचांग के अनुसार इस साल धनतेरस, कार्तिक मास की त्रयोदशी तिथि 22 अक्तूबर को शाम में 6 बजकर 3 मिनट से शुरू होकर 23 अक्तूबर को शाम 6 बजकर 4 मिनट तक रहेगी। ऐसे में धनतेरस का पर्व 23 अक्टूबर को मनाना शुभ होगा। इस दिन मां लक्ष्मी, कुबेर देव और भगवान धनवंतरी की पूजा का विधान है। मान्यता है कि जो भक्त विधि-विधान के साथ इस शुभ पर्व पर इनकी पूजा-अर्चना करते हैं उन्हें सालभर धन-धान्य की कमी नहीं होती है और मां लक्ष्मी की कृपा उनके परिवार पर बनी रहती है। इसके अलावा अगर इस दिन आप वस्तु के अनुसार अपने घर के मुख्य दरवाजे को सजाते हैं तो मां लक्ष्मी आपके घर पधारती है और आपके परिवार पर उनका आशीर्वाद हमेशा बना रहता है। आइये जानते हैं मुख्य द्वार पर किन कार्यों को करने से मां लक्ष्मी होती हैं प्रसन्न।

बनाए स्वास्तिक चिह्न -
घर में धन की कमी नहीं हो इसके लिए मुख्य गेट पर स्वास्तिक का चिह्न जरूर बनाना चाहिए। यह मां लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है। आप यह स्वास्तिक कागज़ से बनाकर मुख्य द्वार पर लगा सकती हैं या फिर आप रंगोली से भी स्वास्तिक का चिह्न बना सकती हैं।

मां लक्ष्मी के चरण लगाए -
धरतेरस को मुख्य रूप से लक्ष्मी माता के आगमन का दिन माना जाता है। इसलिए इस दिन प्रवेश द्वार के बाई तरह मां लक्ष्मी जी के चरण ज़रूर लगाएं। चरण को बाहर से भीतर आते हुए लगाएं। आप मां के चरण रंगोली से बना सकती हैं। इसके अलावा बाजार में लक्ष्मी जी के चरण मिलते हैं जिसे लाकर आप मुख्य द्वार पर लगा सकते हैं। वास्तु के अनुसार इसे लगाने से मां लक्ष्मी जी घर में आती हैं।

बंधनवार लगाना ना भूलें -
धनतेरस के दिन फूलों तथा पत्तों का बंधनवार घर के मुख्य द्वार पर लगाना चाहिए। बंधनवार आम और अशोक के पत्तों से बनाना शुभ होता हैं। इसके अलावा गेंदे या कमल का फूल भी लगा सकती हैं। आम का पत्ता माता लक्ष्मी का बहुत ही प्रिय होता है। इसे लगाने से मां प्रसन्न होती हैं और घर में बरकत बनी रहती हैं।

घी के दिए जलाएं
धनतेरस के दिन से ही दिवाली का त्योहार शुरू हो जाता है। इस दिन मुख्य द्वार पर घी का दीया जलाना चाहिए। इसे प्रवेश द्वार के बाएं तरफ रखें। वास्तु शास्त्र के अनुसार घी के दिए जलाने से घर की सुख शांति सदैव बनी रहती हैं।

तुलसी और मनी प्लांट का पौधा मेनगेट पर रखें -
तुलसी मां लक्ष्मी का प्रिय हैं। इससे माता आकर्षित होती हैं। धनतेरस के दिन घर के मुख्य द्वार पर तुलसी और मनी प्लांट का पौधा रखना चाहिए लेकिन इन्हे सारी रात बाहर नहीं छोड़ना चाहिए।

Share this story