महावीर जयंती आज, जानिए भगवान महावीर के सिद्धांत और उनसे जुड़ी कई अन्य रोचक बातें...
महावीर जयंती आज, जानिए भगवान महावीर के सिद्धांत और उनसे जुड़ी कई अन्य रोचक बातें...
चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि को महावीर जयंती मनाई जाती है। जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर के जन्मोत्सव के रूप में इसे मनाते है, इस वर्ष महावीर जयंती 14 अप्रैल, गुरुवार यानी मनाई जाएगी। इस साल महावीर स्वामी का 2620वां जन्म दिवस मनाया जाएगा जैन धर्म के अनुयायी महावीर जयंती को हर्षोल्लास से मनाते हैं। आइए जानते हैं महावीर जयंती की तिथि, शुभ मुहूर्त, विधि महत्व, भगवान महावीर के सिद्धांत और उनसे जुड़ी कई अन्य रोचक बातें....
महावीर जयंती की तिथि व शुभ मुहूर्त
महावीर जयंती 14 अप्रैल, 2022 को मनाई जाएगी। इस दिन त्रयोदशी तिथि का आरंभ सुबह 4 बजकर 49 मिनट से शुरू होगी। जबकि त्रयोदशी तिथि का समापन 15 अप्रैल, 2022 की सुबह 3 बजकर 55 मिनट पर होगा।
भगवान महावीर स्वामी का जन्म 599 ईसा पूर्व बिहार के कुंडलपुर के राज घराने में हुआ था। इनके माता का नाम त्रिशला और पिता सिद्धार्थ थे। भगवान महावीर के बचपन का नाम वर्धमान था। राजसी ठाट-बाठ में पाले बढ़े वर्धमान ने तमाम भौतिक सुविधाओं को त्यागकर 30 वर्ष की आयु में घर छोड़कर 12 साल कठोर तप करके कैवल्य ज्ञान प्राप्त किया और वह तीर्थंकर कहलाएं। भगवान महावीर ने दिगंबर रूप को स्वीकार्य कर लिया और निर्वस्त्र रहकर मौन साधना की। हर साल जैन धर्म में आस्था रखने वाले महावीर जयंती को धूमधाम से मनाते हैं। जैन मंदिरों को इस दिन फूलों से सजाया जाता है और विधिवत पूजा की जाती है। कई जगहों पर शोभायात्रा निकाली जाती है।
भगवान महावीर के सिद्धांत
भगवान महावीर ने जैन धर्म के 5 सिद्धांत बताए
जैन धर्म के 5 प्रमुख सिद्धांत सत्य, अहिंसा, अपरिग्रह, अस्तेय और ब्रह्मचर्य हैं। भगवान महावीर का कहना था कि हर व्यक्ति को इन 5 सिद्धांतों का पालन करना चाहिए।

कैसे मनाते हैं महावीर जयंती
महावीर जयंती के दिन जैन संप्रदाय को मानने वाले सुबह प्रभातफेरी लगाते हैं। साथ ही इस दिन भगवान महावीर की प्रतिमा को पालकी में रखकर यात्रा निकालते हैं। इसके अलावा इस दिन सोने-चांदी के कलश से भगवान महावीर का जलाभिषेक किया जाता है. साथ ही मंदिर में ध्वज लगाया जाता है।
महावीर जयंती का महत्व
जैन धर्म के अनुयायियों के लिए महावीर जयंती बहुत ही विशेष दिन माना जाता है। भगवान महावीर ने मोक्ष प्राप्त करने के लिए मनुष्यों के लिए पांच नियम स्थापित किए जिन्हें हम पंच सिद्धांत के नाम से जानते हैं। ये पंच सिद्धांत हैं- अहिंसा, अस्तेय, ब्रह्मचर्य, सत्य और अपरिग्रह। इस दिन भगवान महावीर की पूजा-अर्चना की जाती है और उनके दिए गए उपदेशों को स्मरण करके उनके बताए गए सिद्धांतों पर चलने का प्रयास किया जाता है। इस अवसर पर धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। भगवान महावीर की जयंती पर लोग भगवान महावीर की पूजा करते हैं और गरीबों को दान देते हैं।
क्या होता है कैवल्य ज्ञान
हिन्दू धर्म में कैवल्य ज्ञान को स्थित प्रज्ञ, प्रज्ञा कहते हैं। यह मोक्ष या समाधि की एक अवस्था होती है। समाधि समयातित है जिसे मोक्ष कहा जाता है। इस मोक्ष को ही जैन धर्म में कैवल्य ज्ञान और बौद्ध धर्म में संबोधी एवं निर्वाण कहा गया है। योग में इसे समाधि कहा गया है। महावीर स्वामी ने 'कैवल्य ज्ञान' की जिस ऊंचाई को छुआ था वह अतुलनीय है। वह अंतरिक्ष के उस सन्नाटे की तरह है जिसमें किसी भी पदार्थ की उपस्थिति नहीं हो सकती। जहां न ध्वनि है और न ही ऊर्जा। केवल शुद्ध आत्मतत्व। भगवान महावीर जैन धर्म के संस्थापक नहीं प्रतिपादक थे। उन्होंने श्रमण संघ की परंपरा को एक व्यवस्थित रूप दिया। भगवान महावीर ने 12 साल तक मौन तपस्या तथा गहन ध्यान किया। अन्त में उन्हें 'कैवल्य ज्ञान' प्राप्त हुआ। कैवल्य ज्ञान प्राप्त होने के बाद भगवान महावीर ने जनकल्याण के लिए शिक्षा देना शुरू की।
महावीर स्वामी के प्रेरणादायी विचार
भगवान महावीर का कहना था कि ईश्वर का कोई अलग अस्तित्व होता है।
केवल सही दिशा में प्रयास करके देवताओं को प्राप्त किया जा सकता है।
प्रत्येक आत्मा आनंदमय और सर्वज्ञ है।
आनंद हमारे अंदर है इसे बाहर ढूढ़ने की कोशिश ना करें।
हर जीव के उपर दया करनी चाहिए।
दूसरों के प्रति का भाव रखने से सिर्फ विनाश होता है।
शत्रुओं पर विजय प्राप्त करने से बेहतर है कि खुद पर विजय प्राप्त करें।
सत्य के प्रकाश से प्रबुद्ध हो, बुद्धिमान व्यक्ति मृत्यु से ऊपर उठ जाता है।

