Sharad Purnima Me Kya Daan Karna Chahiye: शरद पूर्णिमा के दिन इन चीजों का दान करना माना जाता है शुभ

WhatsApp Channel Join Now

आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि के दिन ‘शरद पूर्णिमा’ का पर्व मनाया जाता है।  इस दिन भगवान कृष्ण-राधा के साथ भगवान शिव-पार्वती की पूजा का विधान है। साथ ही चंद्र देव की पूजा करने की मान्यता है। इस दिन चंद्रमा 16 कलाओं में परिपूर्ण होता है. ऐसी मान्यता है कि चंद्रमा की किरणें अमृतुल्य होती हैं। इसलिए इस दिन खीर पकाने, उसे खुले आसमान के नीचे रखने की प्रथा है ताकि खीर में अमृत वर्षा हो।इस दिन पूजा-पाठ, स्नान-दान करने का विशेष महत्व है.चलिए, इस दिन किन-किन चीजों का दान करें आइये जानें -

m

चावल का दान

इस दिन चावल दान करने का अपना महत्व है। ऐसा माना जाता है कि इस दिन चावल का दान करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। सुख-समृद्धि आती है, क्योंकि चावल को समृद्धि और धन का प्रतीक माना जाता है। 

m

गुड़ का दान

सनातन धर्म में गुड़ को समृद्धि और खुशहाली का प्रतीक माना जाता है। इसे दान करने से घर में धन-धान्य की वृद्धि होती है। गुड़ का दान करने से पितृ दोष दूर होता है। पूर्वजों का आशीर्वाद मिलता है। गुड़ का दान से कभी भी आर्थिक परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ता है। सभी रोगदोष से छुटकारा मिल जाता है। 

m

दीप दान

दीपक ज्ञान का प्रतीक माना गया है। दीप दान करने से ज्ञान का प्रसार होता है और बुद्धि का विकास होता है। ऐसा माना जाता है कि दीप दान करने से व्यक्ति को आर्थिक तंगी से छुटकारा मिल जाता है।मनचाहे फलों की भी प्राप्ति होती है. इस दिन कम से कम 21 दीप दान जरूर करें। 

Share this story