आज जन्मे लोगों का कैसा रहेगा दिन, जानिए कैसे बीतेगा साल, क्या करने से मिलेगा लाभ। 

WhatsApp Channel Join Now

8 दिसंबर 2024 रविवार को पैदा हुए लोग कैसे इस साल को बिताएंगे और ग्रहों की दशा उनके लिए कैसे रहेगी। यह बात उनके मन में कई दिनों से चल रही है। आज जन्में लोगों का दिन और साल कैसा रहेगा। किन ग्रहों की कृपा बनी रहेगी और किन रत्नों के पहनने से मन को और जीवन को शान्ति मिलेगी, जानिए प्रख्यात हस्तरेखा विशेषज्ञ विमल जैन से। 

आपको जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ। आपका जन्म तारीख 8 दिसम्बर है। अंक ज्योतिष के अनुसार आपकी जन्मतिथि का अधिष्ठाता ग्रह शनि है। आपका जन्मांक मकर एवं कुम्भ राशि के अन्तर्गत आता है ।इस माह का अधिपति ग्रह वृहस्पति है। आप वृहस्पति एवं शनि ग्रह के सम्मिलित प्रभाव में जीवन पर्यन्त रहेंगे। आप आकर्षक व्यक्तित्व के धनी होंगे। आप वातावरण के अनुसार अपने आपको बना लेंगे। आप अपने उत्तरदायित्व को निभाने में पूर्णरूपेण सक्षम होंगे।

आप जो भी कार्य करेंगे वह उच्चस्तरीय होगा। साहसिक कार्यों की ओर आपका रुझान अधिक रहेगा। आप ईर्ष्यालु भी होंगे। स्पष्टवादी प्रवृत्ति का होने के कारण कुछ लोगों से आपका विरोधी भी होगा। आपके जीवन में सुख सुविधा का अभाव रहेगा। आपके जीवन में आकस्मिक लाभ के क्षण भी आयेंगे। भावुक प्रवृत्ति का होने के कारण आप अधिकतर संकल्प-विकल्प की स्थिति में रहेंगे। अनुशासन के प्रति आप कठोर रुख अपनायेंगे। व्यर्थ का दिखावा आप पसन्द नहीं करेंगे। आप सदैव उच्चपद की प्राप्ति हेतु प्रयत्नशील रहेंगे। धार्मिक आध्यात्मिक कृत्यों में आपका झुकाव अधिक रहेगा। ओआप स्वतन्त्र विचारों वाले व्यक्ति होंगे।

आप आर्थिक पक्ष को ज्यादा महत्व देंगे। कष्ट निवारण हेतु अपने इष्ट देवी-देवता की अर्चना एवं पूजा अवश्य करें। अपने दैनिक जीवन में हरे एवं नीले रंगों से सम्बन्धित वस्तुओं का प्रयोग अधिकतम करें। शनिवार के दिन काले रंग की वस्तुओं का दान भी करें। शुद्ध शाकाहार जीवन व्यतीत करें। अपने हित के लिए असत्य बात का सहारा न लेवें। परोपकार की भावना अपनावें।

आपके लिए अनुकूल :-

मन्त्र : ॐ  शं शनैश्चराय नमः 
मास : जनवरी, अप्रैल एवं दिसम्बर
व्रत : शनिवार 
वर्ष : 8, 17, 26, 35, 44, 53, 62, 71
दिन : सोमवार, गुरुवार एवं शनिवार 
रंग : हरा, नीला, काला एवं भूरा
दिनांक : 8, 17, 26
जन्मरत्न : नीलम
अंक :  2,4, 6, 7 
उपरत्न : नीली

वर्ष का महत्वपूर्ण समय - 20 जनवरी से 20 फरवरी, 20 सितम्बर से 20 अक्टूबर

Share this story