छोटे बच्चों के गले में चंद्रमा क्यों पहनाया जाता है, क्या हैं इसके ज्योतिषीय कारण

m
WhatsApp Channel Join Now

आपने अक्सर छोटे बच्चों को गले में चंद्रमा का लॉकेट पहने हुए देखा होगा। बच्चे के जन्म के तुरंत बाद से ही लोग उन्हें बुरी नजर और कई बीमारियों से बचाने का जतन करने लगते हैं। लोग छोटे बच्चे के आस -पास साफ सफाई तो रखते हैं और उन्हें सेहतमंद बनाने के लिए कई अन्य उपाय भी आजमाते हैं।ऐसे ही उपायों में से एक है बच्चों को गले में चंद्रमा का लॉकेट पहनाना। आपने अक्सर ऐसा लॉकेट छोटे बच्चों के गले में देखा होगा और इसके फायदों के बारे में जानने की कोशिश भी की होगी।

दरअसल ज्योतिष में इस तरह का लॉकेट बच्चे के मानसिक और शारीरिक विकास के लिए कई तरह से उपयोगी माना जाता है। चंद्रमा का लॉकेट चांदी का होता है और ऐसा माना जाता है कि बच्चों के लिए चांदी कई तरह से फायदेमंद है। आइए जानें बच्चों को गले में चंद्रमा पहनाने के कारणों और फायदों के बारे में।

n

चंद्रमा का लॉकेट चांदी का क्यों होना चाहिए

ज्योतिष के अनुसार चांदी को चंद्रमा की धातु माना जाता है और चंद्रमा को मन का कारक बताया जाता है। चांदी मन को शांत रखती है और यह एक प्रतिक्रियाशील धातु होने के कारण बच्चों के शरीर से निकलने वाली ऊर्जा को वापस उनके शरीर में भेज देती है जिससे बच्चा हमेशा मानसिक रूप से खुश रहता है।
बच्चे मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ रहते हैं

छोटे बच्चों के गले में चंद्रमा का लॉकेट पहनाने की प्रथा काफी लंबे समय से चली आ रही है। ऐसी मान्यता है कि इससे बच्चे में ऊर्जा बनी रहती है और उसकी सेहत भी ठीक रहती है। ज्योतिष के अनुसार चंद्रमा हमेशा चांदी धातु (चांदी के बर्तन के फायदे) का होना चाहिए। जब बच्चे चांदी से बने चंद्रमा का लॉकेट गले में पहनते हैं तो इसका सीधा असर बच्चों के ऊपर होता है और बच्चे शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ बने रहते हैं।

n

गले में चंद्रमा पहनने से बच्चे ऊर्जावान रहते हैं

चांदी का चंद्रमा गले में पहनने से बच्चों में सकारात्मक प्रभाव पड़ता है और बच्चे हमेशा ऊर्जावान रहते हैं। इस तरह का लॉकेट जब बच्चों के शरीर से स्पर्श करता है तब मन को शांत और शरीर को एक्टिव रखने में मदद करता है। चंद्रमा को मन का कारक भी माना जाता है। यही वजह है कि गले में चंद्रमा पहनने से बच्चों की बुद्धि भी तेज होती है।

चंद्रमा का लॉकेट रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है

यदि बच्चे चंद्रमा का लॉकेट गले में पहनते हैं तो उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मदद मिलती है। यदि बच्चा बिना वजह बीमार होता है तो चंद्रमा रोगों से लड़ने की क्षमता प्रदान करता है और बच्चे को स्वस्थ रखता है। गले में चंद्रमा का लॉकेट बच्चों की शरीर में होने वाले दर्द से भी बचाता है और शरीर के सभी अंगों को सेहतमंद रखता है।चांदी का चंद्रमा बच्चों में सकारात्मक प्रभाव डाल सकता है। इसी वजह से ज्योतिष में कम से कम 10 साल की उम्र तक ऐसा लॉकेट बच्चों को गले में पहनाने की सलाह दी जाती है।

Share this story